ये खिलाड़ी लेने जा रही है सात फेरे, साथी खिलाड़ी अतनु दास के साथ बंधेगी शादी के बंधन में…. समाजिक दूरी का रखा जाएगा ध्यान

Update: 2020-06-27 15:27 GMT

नईदिल्ली 27 जुलाई 2020। देश की शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार (30 जून, 2020) को रांची के मोरहाबादी में शादी होगी। इस शादी समारोह में मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों का पालन करने की गुजारिश की गयी है।

दीपिका ने पीटीआई से कहा, ‘मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके। हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।’


दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किए हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आएंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आएंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’


भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों की सगाई 2018 में हुई थी।

Tags:    

Similar News