झड़ी लगी इस्तीफों कीः नवजोत सिद्धू की करीबी मंत्री रजिया सुल्तान के इस्तीफे के बाद एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को तीन घंटे के भीतर तीसरा झटका, हिल गई कांग्रेस, प्रियंका ने सारे प्रोग्राम की केंसिल
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2021। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के तीन घंटे के भीतर उनके करीबी मंत्री रजिया सुल्तान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रजिया के इस्तीफ के आधे घंटे के बाद सिद्धू गुट के मंत्री परगट सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया।
समझा जाता है, सिद्धू के इस्तीफे के समर्थन में रजिया सुल्तान ने इस्तीफा दिया है। वे कल ही मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थीं। उधर, आज शाम सिद्धू ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजकर लोगों को चौंका दिया था। रजिया के बाद परगट के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी हिल गई है। प्रियंका गांधी ने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दी है।
सिद्धू के इस्तीफ के वैसे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। लेकिन, सियासी सूत्रों का कहना है कि डीजीपी को छुट्टी पर भेजे जाने और मंत्रिमंडल में उनके लोगों की उपेक्षा से सिद्धू बेहद नाराज थे।