राजनीति में तीन तरह के नेता :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया भारतीय राजनीति में तीन तरह के होते हैं नेता.. मोदी को क्यों तीसरे पर रखा .. पढिए खबर

Update: 2021-07-11 03:40 GMT

अहमदाबाद,11 जुलाई 2021। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार हिंदुस्तान की राजनीति में तीन श्रेणी के नेता पाए जाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने तीसरी श्रेणी का नेता माना है।
तीन दिन के गुजरात प्रवास पर पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उद्घाटन समारोह के दौरान कहा

“मैंने 3 तरह के नेता देखे हैं, एक जो सिर्फ उद्घाटन में हिस्सा लेता है। दूसरा जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके समय में विकास कार्य हो, और तीसरा नरेंद्र मोदी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके जाने के बाद भी विकास कार्य जारी रहे”

केंद्रीय गृह मंत्री शाह मौजुदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक करीबी माने जाते हैं, और ज़ाहिर है वे तारीफ़ करेंगे ही, पर इस तारीफ़ के तरीक़े या कि व्याख्या से राजनीति में यंग्य की शैली में जवाब देने की विरोधी दलों की क़वायद शुरु हो गई है।

Tags:    

Similar News