किसानों को ऐसे रौंदते हुए निकल गई गाड़ी… 29 सेकेंड का वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Update: 2021-10-05 03:36 GMT

लखनऊ 5 अक्टूबर 2021. लखीमपुर खीरी कांड का 29 सेकेंड का वीडियो आज सुबह से ही वायरल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हों या आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। इस वीडियो में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि यह वीडियो लखीमपुर का है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने यूपी सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने लिखा कि ये वीडियो किसी की आत्म को भी झकझोर कर रख देगा. उन्होंने कहा कि पुलिस इस वीडियो का संज्ञान ले और गाडियों के मालिक, उसमें बैठे लोगों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तार करे. लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे।

Similar News