लड़की के पीछे पड़ गया मुर्गा, हरकत देख भागने लगी लड़की इधर-उधर… ये वीडियों देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Update: 2021-10-11 15:29 GMT

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। एक मुर्गे ने जिस तरह से लड़की का पीछा किया और उसकी हालत खराब कर दी उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। आलम ये है कि अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अक्सर हम बड़े जानवरों को सीरियस लेते हैं, जबकि छोटे जीव-जंतुओं को अपने आस-पास रखते हैं। उनके साथ खेलते हैं और पालते भी हैं। लेकिन, कई बार यहीं छोटे जीव-जंतु हमारे नाक में दम कर देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही लगेगा। मुर्गा आमतौर पर लोगों को देखकर दूर भाग खड़ा होता है। क्योंकि, उसे डर होता है कि कहीं उसका शिकार ना हो जाए। लेकिन, यहां तो मामला ही उल्टा है। एक मुर्गा लड़की के पीछे पड़ गया और उसे दौड़ाने लगा। मुर्गे की हरकत देख लड़की इतनी डर गई कि वह इधर-उधर भागने लगी। लेकिन, मुर्गा भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।

वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि लड़की की क्या हालत हुई होगी। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘earthdixe’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Similar News