अस्पताल से कैदी फरार, तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए लाया गया था डीकेएस अस्पताल, डाॅक्टरों को चकमा देकर भाग निकला
रायपुर 19 मई 2021। इलाज कराने आया कैदी डाॅक्टरों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया है। फरार होने की सूचना के बाद कैदी की खोज में पुलिस की टीम जुट गयी है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के डीकेएस अस्पताल का है।
दरअसल महासमुंद जेल में बंद लूट के आरोपी धनीराम धृतलहरे की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। बीती रात अस्पताल के केसी 4 वार्ड भर्ती धनीराम हथकड़ी से हाथ निकालकर मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी कैदी की खोज में गोलबाजार पुलिस जुट गयी है। फिलहाल कैदी फरार है।