युद्धवीर के पत्र के बाद विष्णुदेव साय का विनम्र जवाब- “बरसों के पारिवारिक संबंध.. स्वाभाविक है वे मेरी उन्नति चाहते हैं.. मेरे शुभचिंतक.. मेरे हितैषी हैं.. इस स्नेह के लिए उनका आभार”

Update: 2020-10-12 02:40 GMT

रायपुर,12 अक्टूबर 2020। जशपुर कुमार स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र, चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के तंज भरे पत्र के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने इसे हितैषी होने के नाते उन्नति की कामना करने वाला पत्र बताते हुए युद्धवीर का आभार जताया है।
युद्धवीर सिंह जूदेव ने खुला पत्र जारी कर विष्णुदेव साय से तंज भरे अंदाज में आग्रह किया था
“आप प्रदेश अध्यक्ष हैं,आपने क्षेत्रवार,समाजवार और लोकप्रिय लोगों की शक्तिशाली टीम बनाई है, इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं.. हम सबके दीपक के उजाले आप ही हैं..समय की माँग और कार्यकर्ताओं की इच्छा के साथ मेरा भी आग्रह है कि आप मरवाही से नामांकन भरें चुनाव लड़े.. आपके लड़ने से हम आसानी से जीत हासिल कर लेंगे.. आप नामांकन भरेंगे तो पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश आएगा”
इस खत का जवाब प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय
ने कहा –
“हमारे वर्षों पुराने पारिवारिक संबंध है, परिवार के लोग उन्नति चाहते ही हैं..आखिर वे मेरे शुभचिंतक और मेरे हितैषी हैं.. मैं उनके इस स्नेह के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ”

युद्धवीर जूदेव ने विष्णु देव साय को लिखी तंज भरी पाती, बोले…आप लोकप्रिय नेता हैं, मरवाही से आप लड़िये चुनाव

Full View

Tags:    

Similar News