सुहागरात में दुल्हा-दुल्हन के बीच मारपीट… बेडरूम का विवाद पहुंचा थाने…. दुल्हन के मोबाइल पर बात करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद…..
महाराजगंज 23 दिसंबर 2020। सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच इस कदर मारपीट हुई की, मामला बेडरूम से थाना पहुंच गया। मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। शनिवार को ही विशाल की शादी धूमधाम से हुई थी, लेकिन सोमवार को ही दुल्हन और दुल्हे में मारपीट हो गयी। बाद में इसमें ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी कूद पड़े, जिसके बाद दुल्हन की जबरदस्त तरीके से पिटाई हो गयी।
सुहागरात के दिन ही मारपीट के मामले में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे। दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उधर, दुल्हन का कहना है कि पूरी रात दूल्हा कमरे में आया ही नहीं। बाद में जब परिवार वालों के दबाव के बाद वो कमरे में आया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। दुल्हन की पूरी रात रोते बिलखते गुजरी।
दुल्हन के घरवाले उसकी ससुराल पहुंचे गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ इनकार कर दिया और वो अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची और दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया।इतना ही नहीं, दुल्हन ने पुरन्दरपुर थाने के इंचार्ज को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ अपने चोटों के निशान भी दिखाए।
जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। तो वहीं, दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।