पूर्व राष्ट्रपति की हालत बेहद नाजुक…. प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई भी सुधार नहीं….आर्मी अस्पताल ने हेल्थ को लेकर कही ये बातें…

Update: 2020-08-15 10:22 GMT

नई दिल्ली 15 अगस्त 2020। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की सेहत आज भी कोई सुधार नहीं देखने को मिला है. दिल्ली कैंट के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती पूर्व-राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर आज अस्पताल हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया. अस्पताल के बयान के मुताबिक, ‘पूर्व राष्ट्रपति की सेहत में आज सुबह भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वह अभी भी वेंटिलेटरी सपोर्ट पर हैं. उनके प्रमुख पैरामीटर अभी भी स्थिर बने हुए है और हमारी टीम बारिकी से निगरानी कर रही है. ‘

मुखर्जी (84) को 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.इससे पहले शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने जानकारी दी कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की सेहत सुबह भी वैसी ही बनी रही.

 

Tags:    

Similar News