अजीत जोगी के बंगले में मिली कर्मचारी की लाश…..फांसी से झूल रहा था शव, पुलिस जांच में जुटी….मचा हड़कंप

Update: 2020-01-15 16:07 GMT

बिलासपुर 15 जनवरी 2020। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में एक कर्मचारी की फंदे में लटकी हुई लाश मिली है। आशंका है कि कर्मचारी ने खुदकुशी की है, इधर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मृतक का नाम संतोष कौशिक बताया जा रहा है, जो रामतला का रहने वाला है। सूचना के बाद बिलापसुर की सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से नीचे उतारा।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले में लाश मिलने से हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त बंगले में चार कर्मचारी मौजूद थे, इसी दौरान अचानक से से संतोष गायब हो गया, कुछ देर बाद उसकी लास फंदे से झूलती हुई मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

संतोष चार साल से जोगी के बिलासपुर स्थित बंगले में तैनात था। कुछ दिन पहले उस पर चोरी का आरोप भी लगा था।

Tags:    

Similar News