कोरोना वैक्सीन बनाने के पीछे है ये ब्यूटी क्वीन…. इनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखकर रह जायेंगे दंग… कभी जीता था मिस इंग्लैंड का खिताब
नयी दिल्ली 19 दिसंबर 2020। दुनिया भर के वैज्ञनिकों ने अपने अथक परिश्रम से कोरोना वैक्सीन की खोज की है. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस खोज में इंग्लैंड की एक पूर्व मिस इंग्लैंड Former Miss England का भी अहम योगदान रहा है.उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई लोग अपना प्रेरणास्त्रोत मानने लगे हैं.31 वर्षीय डॉ. कैरिना टायरेल Carina Tyrrell ने 2014 में मिस इंग्लैंड का खिताब जीता था. साथ ही उस मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की रेस में चौथे स्थान पर रही थीं.
हालांकि पिछले एक सालों से वह ब्यूटी कॉम्पिटीशन की दुनिया से दूर ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में वैक्सीन को लेकर जारी रिसर्च में जुटी थीं.उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उनके कार्यों के चलते दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो पाया.टायरेल के शानदार काम को देखते हुए कई लोग उन्हें अपना हीरो मानने लगे हैं.दुनिया के तमाम जानेमाने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ कैरिना भी ऑक्सफर्ड वैक्सीन को विकसित करने वाली टीम में शामिल थीं.