Samsung ने पेश किया One UI 8.5 बीटा अपडेट, Bixby वॉइस असिस्टेंट अब और भी स्मार्ट होगा

Samsung One UI 8.5 Beta Update: Samsung ने Galaxy S25 सीरीज़ के लिए One UI 8.5 बीटा अपडेट का रोलआउट शुरू किया है। यह नया अपडेट Bixby वॉइस असिस्टेंट को और स्मार्ट बनाता है, रियल-टाइम वेब सर्च सपोर्ट देता है और यूजर्स के लिए सेटिंग्स को आसान बनाता है। इसमें 5 फरवरी 2026 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

Update: 2026-02-21 17:22 GMT

Image Source: Samsung.com | Edited By: NPG News

Samsung One UI 8.5 Beta Update: Samsung ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक काफी बड़ी अपडेट का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी Galaxy S25 सीरीज़ के लिए One UI 8.5 का जो पांचवां बीटा वर्ज़न है वो रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में जो सबसे ध्यान खींचने वाली बात है वो ये है कि Bixby वॉइस असिस्टेंट को काफी अपग्रेड किया गया है। मतलब अब ये पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करेगा और इस्तेमाल करना भी आसान हो जाएगा।

अब Bixby समझेगा आपकी बात और खुद करेगा सेटिंग्स अपडेट

Samsung की तरफ से जो जानकारी आई है उसके मुताबिक अब नए Bixby में यूजर्स को किसी भी सेटिंग या कमांड का एक्जैक्ट नाम याद रखने की कोई जरूरत नहीं रहेगी। आप जिस तरह से भी बोलेंगे, बस Bixby खुद समझ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं। जैसे मान लीजिए आपने बोला कि "जब मैं स्क्रीन की तरफ देख रहा हूं तो वो बंद न हो जाए।" तो Bixby अपने आप जाकर "Keep Screen on While Viewing" वाली सेटिंग ऑन कर देगा। यूजर को कुछ और करने की जरूरत नहीं।

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काम का है जिन्होंने हाल ही में कोई नया Galaxy फोन लिया है और उन्हें अभी तक हर सेटिंग के नाम वगैरह पता नहीं हैं। तो अब Bixby फोन में जो मौजूदा सेटिंग्स हैं उन्हें पहचानेगा भी और साथ में सुझाव भी देगा। इससे काम जल्दी और आसानी से हो जाएगा।

रियल-टाइम वेब सर्च का सपोर्ट

One UI 8.5 के साथ Bixby में एक और काम की चीज़ जोड़ी गई है और वो है रियल-टाइम वेब सर्च। इसका सीधा सा मतलब ये है कि अब आपको कुछ भी सर्च करने के लिए अलग से ब्राउज़र खोलकर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Bixby खुद ही ये काम कर लेगा। मान लीजिए आपने पूछा कि "मुंबई में बच्चों के लिए ऐसे होटल दिखाओ जहां स्विमिंग पूल हो," तो Bixby फटाफट लाइव और ताज़ा रिजल्ट्स निकालकर आपके सामने रख देगा।

किन-किन देशों में मिलेगा यह फीचर

अभी की बात करें तो Samsung ने बताया है कि नया Bixby फिलहाल कुछ गिने-चुने देशों में ही उपलब्ध कराया गया है। इनमें भारत है, जर्मनी है, कोरिया है, पोलैंड है और इसके अलावा UK और US भी शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि आगे आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे और देशों में भी लाया जाएगा।

सिक्योरिटी पैच और आगे का प्लान

इस पांचवें बीटा अपडेट के साथ 5 फरवरी 2026 का सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है जो कि सुरक्षा के लिहाज़ से अच्छी बात है। और जो उम्मीद लगाई जा रही है वो ये कि जब Samsung अपनी Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च करेगा तो उसी के साथ One UI 8.5 का फाइनल और स्टेबल वर्ज़न भी रिलीज़ कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News