₹15 हजार से कम में Realme C83 5G, क्या यह फोन बजट यूज़र्स के लिए बेस्ट है?

Realme C83 5G Price in India Under 15000: ₹15000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ Realme C83 5G बजट यूज़र्स के बीच चर्चा में है। इस फोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह फोन सच में बजट यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है? यहां जानिए इसकी पूरी डिटेल।

Update: 2026-03-09 15:06 GMT

Image Source: realme.com/in | Edited By: NPG News

Realme C83 5G Price in India Under 15000: आज भारत में बहुत से लोग कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। ज़्यादातर यूज़र्स की चाहत होती है कि फोन में 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले मिल जाए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च किया है।

यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो ₹15,000 से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और नया प्रोसेसर दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या Realme C83 5G फोन सच में बजट यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है?

कीमत और वेरिएंट

Realme C83 5G भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत काफी किफायती रखी गई है।

▪︎ 4GB + 64GB स्टोरेज: ₹13,499

▪︎ 4GB + 128GB स्टोरेज: ₹14,499

▪︎ 6GB + 128GB स्टोरेज: ₹17,499

यह स्मार्टफोन Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

7000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी बजट फोन में कम ही देखने को मिलती है।

अगर आप फोन से वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या गेम खेलते हैं, तो भी यह फोन आसानी से एक से दो दिन तक चल सकता है।

हालांकि इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि फोन को फुल चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस

Realme C83 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे फोन चलाते समय स्क्रीन काफी स्मूथ लगती है। सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय, वीडियो देखते समय और गेम खेलते समय डिस्प्ले अच्छा अनुभव देता है।

इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) शॉक रेसिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे गिरने पर फोन को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Realme C83 5G का कैमरा कैसा है?

Realme C83 5G फोन में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा मिलता है।

अगर आपको दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करनी है या सोशल मीडिया पर तस्वीर डालनी है, तो यह कैमरा अच्छा काम करता है। लेकिन प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए यह कैमरा ठीक नहीं है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme C83 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर रोज के कामों को आसानी से हैंडल करता है। इस फोन में आप इंस्टाग्राम चला सकते हैं, यूट्यूब देख सकते हैं और हल्की गेमिंग कर सकते हैं। यह फोन Android 16 और Realme UI 7.0 पर चलता है, जो यूजर को स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।

क्या Realme C83 5G फोन बजट यूज़र्स के लिए सही विकल्प है?

अगर आप कम बजट में 5G फोन, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा डिस्प्ले चाहते हैं, तो Realme C83 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

लेकिन अगर आपके लिए बहुत अच्छा कैमरा या फास्ट चार्जिंग जरूरी है, तो आप दूसरे फोन भी देख सकते हैं।

₹15,000 से कम बजट में यह फोन बैटरी और डिस्प्ले के मामले में मजबूत है। इसलिए बजट यूजर्स के लिए यह एक अच्छा 5G स्मार्टफोन हो सकता है।

Tags:    

Similar News