शिक्षक की मौतः स्कूल जा रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-09-17 05:34 GMT

बालोद 17 सितंबर 2021। सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक शिक्षक का नाम खेमेंद्र कुमार ठाकुर था, जो ग्राम बोरगहन का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है। आज सुबह साढ़े आठ बजे शिक्षक खेमेंद्र अपनी मोटर सायकल से नवागांव प्राथमिक शाला डुण्डेरा के लिए निकले थे। इस दौरान ग्राम परसतराई के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई।
शिक्षक की मौत की सूचना के बाद मौके पर अर्जुन्दा थाना पुलिस पहुंची और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News