शिक्षकों को बजट से है उम्मीद, अब की बार मांग पूरी करो सरकार….

Update: 2020-02-25 07:03 GMT

राजनांदगांव 25 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ का बजट आने वाला है. प्रदेश की सरकार कांग्रेस से शिक्षकों को बहुत सी उम्मीदें हैं. शिक्षकों का कहना है कि इस बार सरकार से उनकी नई उम्मीदें जुड़ी हैं. प्रदेश के समस्त शिक्षक कर्मचारी संगठन का कहना है की प्रथम बजट में चुनाव घोषणा अनुरूप मांग पूरा नही होने पर अगले बजट में देने की बात कही थी,अतः हमारे शिक्षकों की मांग को पूरा करें।

छत्तीसगढ़ में बजट की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुका है। 3 मार्च 2020 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बजट पेश करने वाले हैं। प्रथम बजट में छत्तीसगढ़ सरकार की केबिनेट से प्रदेश के शिक्षाकर्मी थोड़ा निराश जरूर हुए पर सरकार के अभी वर्तमान में पेश होने वाले बजट से शिक्षकों को बहुत सी सौगातों की उम्मीदें है।

भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ में लाने में शिक्षाकर्मियों की बड़ी भूमिका रही या नहीं यह चर्चा का विषय हो सकता है। पर सोशल मीडिया सहित अन्य मीडिया में शिक्षाकर्मियों ने जिस तरह से सुर्खियां बटोरी और विधानसभा चुनाव के बाद भी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा सुर्खियों में है। इस वजह से नई छत्तीसगढ़ सरकार की बजट शिक्षाकर्मियों के लिए बहुत मायने रखता है। बजट से शिक्षाकर्मी ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रमन सरकार के कार्यकाल के समय बचे हुई शिक्षाकर्मियों की मांगो को पूरा करने के लिए बजट राशि की व्यवस्था इस बजट सत्र में पूरी कर ली जाएगी। जिसे कांग्रेस सरकार ने जन घोषणा पत्र में शामिल किया है।

भूपेश सरकार के बजट में शिक्षकों के लिए कितनी राशि और क्या -क्या प्रावधान होंगे यह तो बजट पेश होने पर ही मालूम होगा पर प्रदेश के शिक्षकों को इस बजट से बड़ी उम्मीदें है।

बजट के संबंध में क्या है शिक्षाकर्मियों की राय

संविलियन,क्रमोन्नत वेतनमान,पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करे व अनुकम्पा नियुक्ति शीघ्र प्रदान करे। छग टीचर्स एसोसिएशन संघ जिला राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा ने कहा कि हमारी निगाहें 3 मार्च 2020 को पेश होने वाली बजट पर लगी हुई है। शिक्षाकर्मियों के संविलियन, वेतन विसंगति, अनुकंपा, पदोन्नति और क्रमोन्नति की मांग हमारी प्रमुख मांग है।

हमें उम्मीद है कि बजट सत्र में हमारे लिए जरूर कुछ बड़ा प्रावधान किया जाएगा।

कर्मचारियों को बजट से ये आस घोषणापत्र के अनुरूप हो बजट

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव के मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू ने कहा राज्य सरकार ने अपने घोषणापत्र में जिस तरह से शिक्षाकर्मियों के संविलियन, क्रमोन्नति और पदोन्नति का वादा किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य का बजट भी प्रदेश के समस्त शिक्षकों के हित में होगा।

Tags:    

Similar News