रविवार राशिफल: इन राशियों की आज बढ़ सकती हैं मुसीबत, मिथुन राशि सहित इन लोगों के सपने होंगे पूरे…. जानिए अन्य राशियों का हाल
रायपुर 20 जून 2020। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।कोर्ट-कचहरी के मामलें अटक सकते है।बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा, और उनसे कुछ बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
वृष राशि
आज का दिन समान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर असमंजस या परेशानी महसूस करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कामों में विलंब होगा, लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके साथ रहेगी।
कर्क राशि
आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है या सर्दी खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपको अच्छे फल देगी। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे संबंध रहेंगे और प्रिय से प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा।
कन्या
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है । जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें । इस राशि के छात्रों कोकम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। विवाहित आज पार्ट्नर की भावनाओं को समझे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करें, रिश्तों में मधुरता बढेगी ।अगर आपके पास किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, आपको उससे निजात के लिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है।
तुला राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको जरुरी कामों में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो थोडा रूक जायें। इस राशि के वकिल आज किसी पूराने कैस की स्टडी करेंगें।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें जिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गोंका आशिर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। घर के कामो में बच्चो की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेंगा।स्वास्थ अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रयासों से अपने दिन को बढ़िया बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वालों से सावधान रहें, वे कोई दिक्कत पैदा कर सकते हैं।
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ चुनौतियां दिखाई पड़ेंगी। व्यापार के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे, जो बहुत काम आएगी और आपको लाभ भी देगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। खाने की चीजों में परहेज का पालन करना अच्छा रहेगा।
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले अच्छा जाएगा। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।आपकी समझदारी में ही आपका फायदा छुपा है, यह आपके काम आएगी। लोग आपसे सलाह मांगने आएंगे और वह उनके काम आएगी, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा, आप अपनी नौकरी अभी ना छोड़ें।
कुंभ राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बितेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक है। आज आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। जिससें करने में आपको टीचर से पूरा सहयोग मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज अपने दिल की बात अपने साथी से कहेंगे।
मीन राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई पुराना दोस्त अचानक काम आ सकता है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढाने के नयें तरीके सोचेंगें। जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।