पुलिस जवानों से भरी सूमो पेड़ से टकराई, पांच घायल…एक आरआई सहित दो गंभीर

Update: 2021-02-01 06:09 GMT

रायपुर 1 फरवरी 2021। जवानों से भरी सूमो एक्सीडेंट का शिकार हो गयी है। घटना में एक आरआई सहित पांच जवान घायल हो गये है, जिंहे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर लाइन के आरआई कुलदीप मिंज सहित पांच जवान महासमुंद पटेवा स्थित फायरिंग रेंज गये हुये थे। फायरिंग के बाद सभी जवान सूमो वाहन सीजी 03 3764 से वापस रायपुर लाईन लौट रहे थे। इस दौरान तेलीबांधा छेरीखेड़ी ट्रेजर आईलैंड के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी सूमो पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे के बाद वाहन सवार एक आरआई सहित पांच जवान घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और घायल जवानो को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आरआई सहित एक पुलिसकर्मी गंभीर है, जिनका उपचार मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

Tags:    

Similar News