सुकमा इनकाउंटर UPDATE : 17 लापता जवानों का अब तक कोई सुराग नहीं… सबसे ज्यादा नुकसान DRG को….मिसिंग जवानों में 8 डीआरजी और 5 एसटीएफ के….12 AK-47 समेत 15 हथियार और UBGL भी लूट ले गये नक्सली

Update: 2020-03-22 07:42 GMT

रायपुर 22 मार्च 2020। सुकमा मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। हमले में छत्तीसगढ़ के जवानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मुठभेड़ के बाद से लापता 17 जवानों का अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है, तो वहीं 15 जवान जख्मी हो गये हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। लापता जवानों की सर्चिंग में पुलिस पार्टी रवाना की गयी है, लेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लिहाजा अब इन जवानों के साथ अनहोनी की आशंका गहरा गयी है।

घायल और लापता जवानों के बारे में पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में घायल और लापता जवानों की विस्तृत जानकारी है। 17 में से 5 एसटीएफ और 12 DRG के जवान हैं। जो 12 DRG के जवान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, उनमें बुरकापाल डीआरजी के 5 जवान हैं, चिंतागुफा डीआरजी के 3 है, वहीं चार आर्मी टीम के जवान शामिल हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुल 15 जवान घायल भी हुए हैं। 15 जवानों में डीआरजी के 8 जवान हैं, जबकि एसटीएफ के 3 और आर्मी टीम के 3 जवान शामिल हैं। बुरकापाल की डीआरजी सबसे आगे चल रही थी, इसलिए सबसे ज्यादा नुकसान भी इसी टीम को उठाना पड़ा है।

जवानों को इस मुठभेड़ में बड़ा नुकसान हुआ है। 12 AK-47 सहित कुल 15 हथियार और एक UBGL को नक्सली लूटकर फरार हो गये। डीआजी और आर्मी टीम के सबसे ज्यादा हथियार लूटे गये हैं। जिस यूबीजीएल को लूटा गया है, वो बुरकापाल डीआरजी का था।

 

 

Tags:    

Similar News