बुजुर्गो को एसपी का भरोसा, आपके बच्चे अगर दुर्व्यवहार करते हैं तो गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया जाएगा अपराध, बिलासपुर पुलिस की अनूठी पहलः 200 से अधिक बुजुर्गों के तक पहुंच पुलिस ने जानी उनकी तकलीफें, दिया सुरक्षा का भरोसा

Update: 2021-10-01 08:10 GMT

बिलासपुर, 1 अक्टूबर 2021। बुजुर्गों के सम्मान व उनकी देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करने आज अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बिलासपुर पुलिस एकाएक 200 से अधिक बुजुर्गों तक खुद पहुँची और उनकी समस्याएं जानी,बिलासपुर पुलिस को खुद अपने पास आया देख कर बुजुर्ग भी काफी खुश व उत्साहित नजर आए और बेझिझक हो कर अपनी तकलीफे पुलिस अधिकारियों से साझा की।
आज एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बुजुगों के लिए यह संवेदनशील पहल की। इसके तहत एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहले तो खुद बुजुर्गों तक पहुँची। उसके बाद अभियान के दूसरे चरण में एसपी दीपक झा ने पुलिस के वार्ड अधिकारियों के माध्यम से वर्चुअल मिट के द्वारा 70 वार्ड के 70 बुजुर्गों की मीटिंग ले कर उनकी समस्याएं जानी व निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये,व आगे भी हेल्थ केम्प लगा कर बुजुर्गों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाने की योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
अभियान के पहले पहले चरण में आज तड़के सुबह एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी उपाध्याय अपनी टीम के साथ में कम्पनी गार्डन पहुँची और वहां पहुँच कर मॉर्निंग वाक पर आए 100 से अधिक बुजुर्गों से मिल कर उनका हाल जाना। एडिशनल एसपी गरिमा ने सभी बुजुर्गों को एक जगह एकत्रित कर के उनकी सभा ली व उन्हें अकेले रहने पर सुरक्षा के उपाय बताए। एडिशनल एसपी ने बुजुर्गों को बताया कि यदि आप अकेले रहते हैं, आपके बच्चे विदेशों में या अन्य शहरो में है तो आप लोगो को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए,और अपने घर आने वाले काम वाले,दूध वाले, हॉकर आदि सभी का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लेना चाहिए। इसमे लोकल पुलिस आपको मदद करेगी।इसके अलावा फिर बुजुर्गों को माइक दे कर उनके भी विचार व समस्याए एडीशनल एसपी की टीम ने सुनी,व त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

वर्चुअल मिट के जरिये एसपी झा जुड़े बुजुर्गों सेः-

अभियान के दूसरे चरण में एसपी दीपक झा ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बुजुर्गों की खैरियत ली। नगर निगम सीमा क्षेत्र के 70 वार्डो के 70 वार्ड पुलिस अधिकारी अपने अपने वार्डो के बुजुर्गों के पास पहुँचे, और उनकी समस्याए जानने के बाद नोट किया तथा एक एक बुजुर्ग को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम एसपी दीपक झा से ऑनलाइन कनेक्ट करवाया।एसपी ने बुजुर्गों को समझाइश देते हुए बताया कि यदि आप अपने घर मे अकेले रहते हैं तो अपने घर मे काम करने वाले और आने जाने वाले लोगो की सूची वार्ड पुलिस अधिकारियो को उपलब्ध करवाए। इसके अलावा उन्होंने आकस्मिक रूप से मदद की जरुरत पड़ने पर डायल 112 व एम्बुलेंस सेवा के बारे में भी जानकरी दी। एसपी ने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं के सम्बंध में भी जानकरी ली। जिसमे एक बुजुर्ग ने घर के पास बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़े होने की शिकायत की जिसको एसपी ने संज्ञान में लेते हुए तुरन्त ही ट्रेफिक पुलिसकर्मीयो को ट्रेफिक व्यवस्था दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।
दीपक झा ने बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकारो की जानकरी देते हुए बताया कि यदि आपके बच्चे आपकी सेवा नही करते। दुर्व्यवहार या मारपीट करते हैं, खाना नही देते तो साधारण धाराओं के अलावा बुजुर्ग सँरक्षण अधिनियम 2007 के तहत गैर जमानतीय धाराओं में भी अपराध दर्ज किया जाएगा। बस जरूरत आपको आपके हितों व हकों को जानने की है,उसके बाद पुलिस आप के हकों की लड़ाई लड़ेगी।
अभियान के चौथे चरण में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा के बुजुर्गों तक पुलिस की रक्षा टीम पहुँची व उनकी समस्याए जान कर सुलझाने का आश्वासन दिया। अभियान के सभी चरणों मे एक बात समान रूप से सामने आई कि सभी बुजुर्गों ने आगामी नवरात्रि में तेज आवाज में बजने वाली डीजे से परेशानी बताई जिसे देखते हुए कप्तान ने सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में संयमित आवाज में ही डीजे बजवाने अन्यथा कार्यवाही के निर्देश दिए।
आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिले के बुजुर्गों से रूबरू हो कर उनकी समस्याएं मैने व मेरी पुलिस टीम ने जानी तथा उनके निराकरण के साथ ही बुजुर्गों को सुरक्षा सम्बंधित सुझाव व इमरजेंसी नम्बरो की जानकारी दी गई तथा उनके विधिक अधिकारो से उन्हें अवगत करवाया गया।वार्ड पुलिस अधिकारीयो को भी सतत रूप से बुजुर्गों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए गए।

Similar News