विराट कोहली को सरेआम लड़की ने किया KISS!, जमकर वायरल हो रहा VIDEO...यूजर्स बोले- ये क्या हो रहा अनुष्का…

Update: 2023-02-22 15:37 GMT

नई दिल्ली I  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने खेल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है और पूरी दुनिया में फैली हुई है। विराट कोहली की एक झलक के लिए फैन्स पागल हो जाते हैं। लड़कियां भी विराट पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने सरेआम विराट कोहली को Lip kiss करती नजर आ रही है। 

फैंस के दिवानेपन का आप अंदाजा इस वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। इस वायरल वीडियो में आप एक महिला को दिल्ली के मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में विराट कोहली के स्टैच्यू को चूमते हुए देख सकते हैं। विराट की ये फैन पहले उनके स्टैच्यू के गले के चारो ओर अपनी हाथ रखती है और फिर स्टैच्यू की आंखों में देखकर उसे Kiss करने लगती है। ये मिस्ट्री गर्ल ऐसा कर के बहुत ही खुश नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद विराट के फैंस और इंटरनेट यूजर्स का दिल टूट गया। महिला फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कह रही हैं कि ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गई। वहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हे भगवान ये देखने से पहले मेरी आंखे क्यों नहीं चली गई। कुछ लोगों ने तो लड़की की शिकायत अनुष्का शर्मा से कर दी। एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा अनुष्का। दूसरे यूजर ने कमेंट किया है- ये किसी लड़के ने किया होता तो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- विराट के स्टैच्यू से ही इसकी शादी करा दो, पगली कहीं की। देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News