स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकला अंपायर का गुस्सा, लताड़ते हुए कहा- Shut up and Bat

Update: 2022-07-05 11:42 GMT

नईदिल्ली I  भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड को अंपायर रिचर्ड केटलबर्ग के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान ब्रॉड जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तो एक समय ऐसा आ गया था, जब केटलबर्ग उनसे काफी चिढ़ से गए थे। केटलबर्ग ने जब ब्रॉड की डांट लगाई, तो यह फटकार स्टंप माइक में कैद हो गई और फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं जब अंपायर ने ब्रॉड से कहा है कि तुम मुंह बंद करो और अपनी बैटिंग करो। केटलबर्ग का बोलने का अंदाज भी काफी रूखा सा लग रहा है। केटलबर्ग ने ब्रॉड को लताड़ते हुए कहा, 'अपनी बैटिंग करो और मुंह बंद कर लो। हमें हमारी अंपायरिंग करने दो, और तुम अपनी बैटिंग करो। नहीं तो तुम फिर से मुश्किल में पड़ जाओगे।' इसके बावजूद ब्रॉड जब शांत नहीं हुए तो केटलबर्ग ने तेज से कहा, 'ब्रॉडी... ब्रॉडी... जाओ अपनी बैटिंग करो और मुंह बंद रखो। देखें वीडियो...

Similar News