T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को किया गया बाहर, इन्हें मिली सरप्राइज एंट्री, जानिए कब से शुरू होगा मैच

T20 World Cup: टी20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार को सौंपा गया है।

Update: 2025-12-20 09:06 GMT

T20 World Cup: नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। कप का आयोजन 7 फरवरी से होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

टीम में ईशान किशन, रिंकू सिह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है।

इस पूरे सलेक्शन में सबसे बड़ी बात यह है कि शुभमन गिल को न सिर्फ उप-कप्तान के पद से हटाया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है।

वहीँ विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे।

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप ए में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम्स भी हैं।


देखें, टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा शामिल हैं...

टीम इंडिया ग्रुप मुकाबला

टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी. भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जायेगा।

देखें भारत vs न्यूजीलैंड का फुल शेड्यूल

11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा

14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट

18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर

21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर

23 जनवरी: दूसरा T20, रायपुर

25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी

28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम

31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल 

07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो

07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता

07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई

08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई

08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई

08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो

09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता

09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो

09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद

10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली

10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई

10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद

11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो

11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई

12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी

12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई

12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली

13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो

13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली

13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई

14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो

14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता

14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद

15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई

15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई 15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो

16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली

16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता

16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी

17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई

17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी

17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल

18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली

18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो

18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद

19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता

19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो

19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई

20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी

20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी


Tags:    

Similar News