खेल पुरस्कार: 58 साल पुराना इतिहास, रोहित-कोहली भी हो चुके सम्मानित, जानिए इन अवॉर्ड्स के बारे में सब कुछ

Update: 2021-10-27 15:57 GMT

नईदिल्ली 27 अक्टूबर 2021I खेल पुरस्कार पाना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यह दिया जाता है। हालांकि, अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई मापदंडो के आधार पर होता है। यह पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी खेल से हो सकता है। अब तक कुल 43 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तमाम पुरस्कारों की शुरुआत कब हुई थी और कितनी राशि पुरस्कार के रूप में विजेता खिलाड़ियों को प्रदान की जाती है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दिया जाता है। यह भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। 'खेल रत्न' का अर्थ है, यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है।

क्रमांक वर्ष खिलाड़ी का नाम खेल

1 1991-92 विश्वनाथन आनंद शतरंज

2 1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स

3 1993-94 होमी मोतीवाला नौकायन

4 1993-94 पुष्पेंद्र कुमार गर्ग नौकायन

5 1994-95 कर्नम मल्लेश्वरी भारत्तोलन

6 1995-96 एन. कुंजरानी भारत्तोलन

7 1996-97 लिएंडर पेस टेनिस

8 1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट

9 1998-99 जे. सिकदर एथलेटिक्स

10 1999-2000 धनराज पिल्लै पुरुष हॉकी

11 2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन

12 2001 अभिनव बिंद्रा शूटिंग

13 2002 केएम बीनामोल एथलेटिक्स

14 2002 अंजलि भागवत शूटिंग

15 2003 अंजु बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स

16 2004 राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शूटिंग

17 2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर

18 2006 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग

19 2007 महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट

20 2009 मेरीकॉम बॉक्सिंग

21 2009 विजेंदर सिंह बॉक्सिंग

22 2009 सुशील कुमार कुश्ती

23 2010 सायना नेहवाल बैडमिंटन

24 2011 गगन नारंग शूटिंग

25 2012 विजय कुमार शूटिंग

26 2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती

27 2013 रंजन सोढ़ी शूटिंग

28 2015 सानिया मिर्जा टेनिस

29 2016 पीवी सिंधु बैडमिंटन

30 2016 दीपा करमाकर जिम्नास्टिक्स

31 2016 जीतू राय शूटिंग

32 2016 साक्षी मलिक कुश्ती

33 2017 देवेंद्र झांझरिया पैरालंपिक जैवलिन

34 2017 सरदार सिंह पुरुष हॉकी

35 2018 एस. मीराबाई चानू भारत्तोलन

36 2018 विराट कोहली क्रिकेट

37 2019 दीपा मलिक पैरालंपिक (शॉटपुट, जैवलिन, अन्य)

38 2009 बजरंग पुनिया कुश्ती

39 2020 रोहित शर्मा क्रिकेट

40 2020 मरियप्पन थंगावेलु पैरालंपिक हाई जंप

41 2020 मनिका बत्रा टेबल टेनिस

42 2020 विनेश फोगाट कुश्ती

43 2020 रानी रामपाल महिला हॉकी

ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को वर्ष 1991-92 में पहली बार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपये दिए जाते हैं। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया था। भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिए खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।

पुरस्कार के रूप में पहले पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, जो 2020 से 15 लाख रूपये कर दी गई। इसके अलावा अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 1961 में इस पुरस्कार को कुल छह खिलाड़ियों को दिया गया था। जिसमें सलीम दुरानी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। वर्ष 1985 में शुरू हुआ द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और मेडल जीतकर लाते हैं। इस पुरस्कार से खिलाड़ियों के कोच को सम्मानित किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक दिया जाता है। नए घोषणा के तहत इस बार द्रोणाचार्य विजेताओ (आजीवन) की इनामी राशि पांच से 15 लाख रूपये कर दी गई तो वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये प्रदान दिए गए जो पहले पांच लाख रूपये होते थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार केवल उन्हीं कोचों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार काम किया हो।

Similar News