PBKS vs DC IPL 2024: दिल्ली ने पंजाब को 59 रनों में दिया दूसरा झटका, ईशांत ने शिखर धवन को किया इतने में क्लीन बोल्ड...

PBKS vs DC IPL 2024: दिल्ली ने पंजाब को 59 रनों में दिया दूसरा झटका, ईशांत ने शिखर धवन को किया इतने में क्लीन बोल्ड...

Update: 2024-03-23 12:31 GMT

PBKS vs DC IPL 2024: चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल के आखिरी ओवर में बनाए 25 रन की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। 

आईपीएल के 17वें सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल के आखिरी ओवर में बनाए 25 रन की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए।

ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। शाई होप ने 25 में 33 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। रिकी भुई ने तीन रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स (5) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 21 रन पर रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 32 रन बनाए। अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।

Tags:    

Similar News