Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में भारत के लिए एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक, CM विष्णुदेव ने दी बधाई...

Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में भारत के लिए एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक, CM विष्णुदेव ने दी बधाई...

Update: 2024-08-01 08:48 GMT

Paris Olympics 2024: नईदिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर पुरुष राइफल वर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीता हैं। भारत की इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव ने 'X' पोस्ट पर निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई दी हैं। साथ ही पोस्ट भी शेयर किया है।

CM विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा, निशानेबाज़ी में भारत के लिए एक और मेडल स्वप्निल कुसाले ने जीता 50 मीटर (पुरुष) राइफ़ल वर्ग में देश के लिए जीता कांस्य पदक। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई। पेरिस ओलंपिक में अब तक भारत को तीन कांस्य पदक प्राप्त हो चुके हैं।

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 का आज छठा दिन है। फिलहाल शूटर स्वप्निल कुसाले एक्शन में हैं। भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्या अपने नाम किया था। स्वप्निल कुसाले शूटिंग में भारत को मेडल जीताने वाले तीसरे शूटर बन गए हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के छठे दिन 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष शूटिंग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत की झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाला। इसी के साथ भारत ने पहली बार ओलंपिक के एक संस्करण में एक खेल में तीन मेडल जीते हैं।

बता दें कि शूटिंग के अलावा बॉक्सिग, तीरंदाजी, बैडमिंटन और हॉकी टीम भी आज ऐक्शन में होगी। पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के छठे दिन यानी 1 अगस्त को कौन-कौन अपना मुकाबला खेलेगा जानिए नीचें...

इंडिया ओलिंपिक गेम्स 2024 छटवां दिन: 

  • दोपहर 1 बजे- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल- स्वप्निल कुसाले
  • दोपहर 1:30 बजे- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम बेल्जियम
  • दोपहर 2:30 बजे- मुक्केबाजी - महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16- निखत जरीन बनाम वू यू (चीन)
  • दोपहर 2:31 बजे- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत 1/32- प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन)
  • दोपहर 3:10 बजे- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत 1/16- प्रवीण जाधव (योग्यता के अधीन)
  • दोपहर 3:30 बजे- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला क्वालिफिकेशन- सिफ्ट कौर समरा, अंजुम मौदगिल
  • दोपहर 3:45 बजे आगे- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 1-2- विष्णु सरवनन
  • शाम 4:30 बजे- बैडमिंटन - पुरुषों का डबल्स क्वार्टरफाइनल- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी बनाम आरोन चिया और सोह वूई यिक (मलेशिया)
  • शाम 5:40 बजे के बाद- बैडमिंटन - पुरुषों का सिंगल्स राउंड ऑफ 16- लक्ष्य सेन बनाम एच.एस. प्रणय
  • शाम 7:05 बजे- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 1-2- नेत्रा कुमानन
  • रात 10 बजे- बैडमिंटन - महिलाओं का सिंगल्स राउंड ऑफ 16- पी.वी. सिंधु

Full View

Tags:    

Similar News