MI vs RCB: IPL 2024: RCB को दो बड़े झटके, कोहली बुमार की रिवालरी में बूम बूम की जीत

MI vs RCB: IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। मुंबई कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर नबी से करवाया। दूसरा ओवर बुमरा ने किया और आते ही कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया। 2.3 बॉल पर बुमरा ने कोहली को पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर में आकाश माधवल ने 3.4 बॉल पर विल जैक को आउट किया।

Update: 2024-04-11 14:26 GMT

MI vs RCB: IPL 2024: Mumbai:  IPL 2024 का 25वा मुकाबला गुरुवार 11 अप्रेल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा है। 5 बार IPL विजेता मुंबई इस सीजन पॉइंट्स टेबल पर नीचे है अपने 4 मुकाबलों में से एक मुकाबला ही जीत पाई है। पॉइंट्स टेबल पर MI 2 अंक और नेगेटिव रनरेट के साथ आठवे स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिसने एक बार भी IPL ख़िताब हासिल नही किया इस सीजन अपने 5 मुकाबलों में केवल एक मुकाबला ही अपने नाम कर पाई है। पॉइंट्स टेबल में RCB 2 अंक और नेगेटिव रनरेट के साथ मुंबई के नीचे 9वे स्थान पर है। मुंबई ने 7 अप्रेल को, डेल्ही के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने डेल्ही 234 रनों का लक्ष्य दिया जो डेल्ही हासिल करने में नाकाम रही।

RCB ने 25 मार्च को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। RCB ने ये मुकाबला 4 विकेट से जीता था। पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 बॉल पहले ही हासिल कर लिया।

वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। मुंबई कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर नबी से करवाया। दूसरा ओवर बुमरा ने किया और आते ही कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया। 2.3 बॉल पर बुमरा ने कोहली को पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर में आकाश माधवल ने 3.4 बॉल पर विल जैक को आउट किया।

Royal Challengers Bengaluru Playing XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

Mumbai Indians Playing XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल

Tags:    

Similar News