IPL 2022: फाफ डुप्लेसी के कप्तान बनने पर आया विराट कोहली का रिएक्शन, 11 साल बाद RCB को मिला नया कप्तान

Update: 2022-03-12 13:01 GMT

नईदिल्ली 12 मार्च 2022 I  रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2021 में विराट कोहली के कप्तानी के पद से हटने के बाद RCB ने अब अपने नए कप्तान को चुना है। रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी को अपना नया कप्तान चुना है। फाफ को कप्तान बनाए जाने के बाद विराट कोहली ने उन्हें आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दी है। 2011 से लेकर 2021 तक विराट कोहली टीम के कप्तान थे। आरसीबी ने विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह आगामी सीजन के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और फाफ को उनके नए रोल के लिए बधाई दी है।

RCB द्वारा शेयर वीडियो में विराट कोहली ने कहा, ''हैलो, आप सभी के लिए कुछ अपडेट है। जैसा कि आप जानते हैं हम जल्द ही अपना सीजन शुरू करने वाले हैं। जिसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं। जैसा मैंने कहा कि नई एनर्जी के साथ इस सीजन की तरफ बढ़ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात कि फाफ डु प्लेसिस टीम के नए कप्तान बनने जा रहे हैं और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता कि ये जिम्मेदारी मैं अपने खास दोस्त को पास कर रहा हूं। हम एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। फाफ के कप्तान बनाए जाने पर काफी उत्साहित हूं, नए फ्रेंचाइजी को लीड करने और उनके लीडरशिप में खेलने को लेकर उत्सुक हूं। कोहली ने आगे कहा, ''फाफ के साथ पार्टनरशिप आरसीबी फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाली है। मैक्सवेल और अन्य नए खिलाड़ियों के साथ भी। हमारी टीम मजबूत और काफी संतुलित दिख रही है। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। ये काफी शानदार सीजन होने जा रहा है।'

Similar News