IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया... 8वीं बार बना एशिया का चैंपियन, इन खिलाड़ियों ने जड़ी फिफ्टी

Update: 2021-12-31 13:20 GMT

नईदिल्ली 31 दिसंबर 2021 I  भारत की अंडर-19 टीम ने आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया है। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया। इस मैच में लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 102 रन का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया ने इसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बारिश की वजह से यह मैच 38 ओवर का हुआ। इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन रन पर ही उसका पहला विकेट गिर चुका था। इसके बाद लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और अंत में यह टीम नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाई। बारिश के कारण इस मैच से 12 ओवर कम किए गए। अगर ऐसा नहीं होता तो लंका के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल था। 

टीम इंडिया ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारत ने 102 रन के लक्ष्य को 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अंगक्रिश रघुवंशी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए और वो नाबाद रहे। उनके अलावा शकील रशीद ने 31 रन बनाए। भारत ने 8वीं बार अंडर 19 एशिया कप जीता है। भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। श्रींलका ने पहले खेलते हुए 38 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार भारत को जीतने के लिए 102 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। श्रीलंका की पारी में 33 ओवर के दौरान तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 74 रन था। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो इसे 38-38 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका ने बचे हुए ओवरों में दो और विकेट गवांकर 32 रन जुटाए। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 19 रन यासिरू रोड्रिग्ज ने बनाए। उनके अलावा रवीन डि सिल्वा ने 15 और सादिशा राजपक्षे-मथीसा पथीरना ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके। इनके अलावा रवि कुमा, राज बावा और राजवर्धन को एक-एक सफलता मिली।

Tags:    

Similar News