IND vs ENG U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने छठी बार रचा इतिहास, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को इतने रनों से दी मात
IND vs ENG U19 World Cup Final: आईसीसी (International Cricket Council) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी अपने नाम की है।
IND vs ENG U19 World Cup Final: नईदिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने छठवीं बार ट्रॉफी जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 175 रनों की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर बनाया। नीचें देखिए मैच का पूरा स्कोर...
दरअसल, 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 5वें ओवर में जोसेफ के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 16 गेंद में 17 रन बनाए। बेन 28 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान थॉमस ने 18 गेंद में 31 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने 56 गेंद में 66 रन की पारी खेली। एलबर्ट खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कालेब फाल्कनर के 115 रन की शतकीय पारी के बावजूद आखिरकार 311 रन पर ऑल आउट हो गया।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 411/9 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए। इनके अलावा विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने उपयोगी कैमियो पारियां खेलीं, जिनकी बदौलत भारत अंडर-19 विश्व कप नॉकआउट के इतिहास में 350 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी। इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य है। बने रहिए लाइव अपडेट के लिए।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men's U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखने को मिला। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वैभव आउट हो गए हैं, लेकिन टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। इंग्लैंड के गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन दूसरे विकेट के लिए साझेदारी कमाल की रही।
अंडर-19 विश्व कप में अब तक भारत ने किस-किस टीमों को हराकर विजेता बना है।
1. मोहम्मद कैफ (1999): इन्होंने फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को पहला अंडर-19 विश्व कप दिलाया था।
2. विराट कोहली (2008): इनकी कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब जीता,।
3. उन्मुक्त चंद (2012): इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई,।
4. पृथ्वी शॉ (2018): इनकी अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
5. यश ढुल (2022): इन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत के लिए पांचवां खिताब जीता।
6. आयुष म्हात्रे (2026): भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया और छठवीं बार चैंपियन बनी।
भारत की अंडर 19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह
इंग्लैंड की U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।