ICC WC 2022: हरमनप्रीत कौर ने लपका ऐसा कैच, सिर के बल गिरकर भी नहीं छोड़ी बॉल- विडियो

Update: 2022-03-16 13:02 GMT

नईदिल्ली 16 मार्च 2022 I  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक भारतीय टीम की फील्डिंग ने काफी प्रभावित किया है। कप्तान मिताली राज भी टीम की फील्डिंग से काफी खुश हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भले ही भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम की फील्डिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया, खासकर हरमनप्रीत कौर के कैच ने। एमी जोन्स का राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर हरमन ने जो कैच लपका, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

हरमन कैच लपकने के चक्कर में सिर के बल गिरीं भी, लेकिन उन्होंने गेंद को हाथ से छूटने नहीं दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही और इसका खामियाजा टीम को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 134 रनों पर ही ढेर हो गई। स्मृति मंधाना 35 और ऋचा घोष ने 33 रनों की पारियां खेलीं। इन दोनों के अलावा झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए। बाकी कोई भी ज्यादा देर टिक नहीं पाया। जवाब में इंग्लैंड ने 31.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Similar News