Cricket Se Judi Jankari: जानिए क्रिकेट से जुड़े 13 महत्वपूर्ण तथ्य, छात्रों के लिए और भी महत्वपूर्ण, पढ़े पूरी डिटेल...

Important facts related to cricket Games: क्रिकेट, इस खेल के माध्यम से कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। क्रिकेट के खेल में महिलाओं का भी प्रतिनिधित्व काफी बढ़ गया है। आज हम इन्हीं खिलाड़ियों की विशेष उपलब्धियां और क्रिकेट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

Update: 2025-10-14 12:52 GMT

Important facts related to cricket Games: क्रिकेट का खेल भारतीयों को अंग्रेजों द्वारा प्राप्त हुआ था परंतु अंग्रेजों के जाने के बाद भारतीयों में इस खेल का महत्व इतना बढ़ा की यह खेल आज हर गांव, शहर में बड़ा व्यक्ति हो या कोई छोटा बच्चा सभी इस खेल को खेलते हैं। इस खेल के माध्यम से कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। क्रिकेट के खेल में महिलाओं का भी प्रतिनिधित्व काफी बढ़ गया है। आज हम इन्हीं खिलाड़ियों की विशेष उपलब्धियां और क्रिकेट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

भारत की पहली विश्व कप जीत (Bharat Ki Pahli Vishwcup Jeet)

भारत ने 1983 में अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। यह जीत 25 जून 1983 को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर हुई थी। जब कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम को 43 रनों से परास्त किया।

आईसीसी मुख्यालय कहां है (ICC Mukhyalay Kaha Hai)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है। यह संगठन विश्व क्रिकेट का नियामक है जो टेस्ट, वनडे और टी20 जैसे प्रारूपों में नियम बनाता और टूर्नामेंट्स का आयोजन करता है। 2005 में आईसीसी ने अपना मुख्यालय लंदन से दुबई स्थानांतरित किया था।

सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाला भारतीय (Sabse Adhik Test Shatak Bnane Wala Bhartiya)

सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक बनाए है। 1989 से 2013 तक के अपने लंबे करियर में सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले और 15,921 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी में तकनीक और आक्रामकता का अनूठा संगम था। 1990 में 17 साल की उम्र में मैनचेस्टर में पहला शतक लगाया था।

आईपीएल की शुरुआत (IPL Ki Shuiruaat Kab Huyi)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 2008 में हुई थी, जिसने क्रिकेट को एक नए मनोरंजक स्वरूप में प्रस्तुत किया। बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई यह टी20 लीग 18 अप्रैल 2008 को अपने पहले सीजन के साथ सामने आई थी जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता।

भारत का पहला टेस्ट कप्तान (Bharat Ka Phla Test Kaptan)

सी. के. नायडू भारत के पहले टेस्ट कप्तान बने थे। जिन्होंने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में भारत का नेतृत्व किया। यह भारत का पहला टेस्ट मैच था हालांकि भारत यह मैच हार गया। नायडू एक आक्रामक बल्लेबाज और लेग-स्पिनर थे, जिन्हें भारतीय क्रिकेट का पहला सुपरस्टार माना जाता है।

सबसे तेज टी20 शतक (Sabse Tej T-20 Shatak)

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं क्रिस गेल। उन्होंने 2013 में आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए केवल 30 गेंदों में शतक बनाया। उनकी नाबाद 175 रनों की पारी टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

सबसे अधिक वनडे रन (Sabse Adhik Oneday Run)

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर। जिन्होंने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए। उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक हैं, जो उनकी खेल के प्रति प्रतिभा को दर्शाते हैं। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया।

पहली भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान (Pahli Bhartiya Mahila Cricket Captain)

शांता रंगास्वामी भारतीय महिला क्रिकेट की पहली कप्तान थीं। जिन्होंने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया। एक ऑलराउंडर के रूप में शांता ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें 1976 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (Virat Kohli Ka International Debut)

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 12 रन बनाए लेकिन यह उनके शानदार करियर की शुरुआत थी। कोहली ने जल्द ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और फिटनेस के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। कोहली ने वनडे में सबसे तेज दस हजार रन और पचास शतक जैसे रिकॉर्ड बनाए।

पहली भारतीय हैट्रिक (Pahla Bhartiya hat trick)

चेतन शर्मा भारत के लिए वनडे में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 1987 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में यह करिश्माई प्रदर्शन किया। जब उन्होंने लगातार तीन गेंदों में केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को आउट किया। यह विश्व कप इतिहास की पहली हैट्रिक थी।

टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला (Test Me Dohra Shatak Bnane Wali Phli Mahila)

2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में मिताली राज ने दोहरा शतक बनाकर इतिहास रचा। उनकी 214 रनों की पारी भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मिताली ने अपने करियर में वनडे में 7,805 रन बनाए जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे अधिक है।

आईपीएल में सबसे अधिक रन ( IPL Me Sabse Adhik Run)

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली। जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आठ हजार से अधिक रन बनाए। 2016 में उनके 973 रन एक सीजन में सबसे अधिक हैं।

सबसे अधिक विकेट लेने वाला भारतीय स्पिनर (Sabse Adhik Wicket Lene Wala Bhartiya Spinner)

भारत के सबसे सफल स्पिनर में अनिल कुंबले का नाम आता है। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए। कुंबले की लेग-स्पिन और सटीकता ने उन्हें विश्व क्रिकेट में एक दिग्गज बनाया। अनिल कुंबले ने वनडे फॉर्मेट में कुल 337 विकेट लिए हैं।

Tags:    

Similar News