भारतीय कबड्डी टीम ने दक्षिण कोरिया के बुसान में ईरान को 42-32 से हराकर 2023 एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब जीता

भारतीय कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित 2023 एशियाई आवासीय चैम्पियनशिप के रोमांचक फाइनल में ईरान के खिलाफ 42-32 के स्कोर के साथ विजयी हुई, इस जीत के साथ भारत की चैंपियनशिप खिताबों की संख्या बढ़कर आठ खिताब हो गई है

Update: 2023-06-30 14:22 GMT

 भारतीय कबड्डी टीम (INDIAN KABADDI TEAM) ने दक्षिण कोरिया के बुसान (BUSAN, SOUTH KOREA) में आयोजित 2023 एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (ASIAN KABADDI CHAMPIONSHIP 2023) के रोमांचक खिताब में ईरान को 42- 32 से हरा दिया. 

इस जीत के साथ भारत के खिताबों की संख्या आठ 8 हो गई है। भारत इससे पहले 1980, 1988 , 2000 , 2001 , 2002 , 2005 और 2017 का ख़िताब जीत चूका है। इंटरनेशनल कबड्डी में अगर किसी टीम ने भारत को चुनौती दी है तो वह टीम ईरान की है. अर्जुन देशवाल, मोहम्मद इस्माइल और पवन सहरावत के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय कबड्डी टीम ने बुसान में आयोजित एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में ईरान को हरा दिया।


                                                                                                                                            आभार इंस्टाग्राम 

 

इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार और एकतरफा रहा. उन्होंने हर मैच में अपने विरोधियों को आसानी से हरा दिया । भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दोनों मैचों में ईरान को हराया।

खिताबी मुकाबले में भारतीय कबड्डी टीम को मिले 42 अंकों का विभाजन ऐसे हुआ

  • पवन सहरावत – 13 अंक
  • असलम इनामदार – 8 अंक
  • अर्जुन देशवाल – 5 अंक
  • परवेश – 3 अंक
  • सुरजीत – 3 अंक
  • नितिन रावल – 2 अंक
  • नितेश कुमार 2 अंक
  • ऑल-आउट – 6 अंक
Tags:    

Similar News