Ashutosh Sharma IPL 2024: लाखो के बल्लेबाज़ ने किया करोड़ो का काम, 5 टाइम IPL चैम्पियन टीम के छुड़ाए पसीने, जानिए कौन है ये बल्लेबाज़???

Ashutosh Sharma IPL 2024: PBKS के आशुतोष शर्मा ने MI के खिलाफ शानदार पारी खेली। आशुतोष ने 28 गेंदों में 61 रन की धुआधार पारी खेली इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके भी जड़े। आशुतोष ने अपनी पारी से फैंस का दिल जीत लिया। आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए इस मुकाबले को पंजाब किंग्स की झोली में डाल ही दिया था।

Update: 2024-04-19 14:12 GMT

Ashutosh Sharma IPL 2024:  PBKS के आशुतोष शर्मा ने MI के खिलाफ शानदार पारी खेली। आशुतोष ने 28 गेंदों में 61 रन की धुआधार पारी खेली इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके भी जड़े। आशुतोष ने अपनी पारी से फैंस का दिल जीत लिया। आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए इस मुकाबले को पंजाब किंग्स की झोली में डाल ही दिया था।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रनों से हराया। यह मैच भले ही मुंबई ने जीता हो, लेकिन फैंस का दिल तो पंजाब के आशुतोष शर्मा ने जीता। आठवे स्थान पर बल्लेबाज़ी करने आए आशुतोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की सांसें अटका दी थीं। आशुतोष ने 217.86 स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। आशुतोष आखिरी वक़्त तक पंजाब को जीत दिलाने के लिए लड़ते रहे, लेकिन जेराल्ड कोएत्ज़ी की 17.1 बॉल पर उनका विकेट गिर गया, जहां से पंजाब की जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई और मुकाबला लगभग मुंबई के खेमे में जा पंहुचा था।

IPL 2024 में 20 लाख रूपए की बोली

2024 IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने आशुतोष के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 20 लाख रुपये की कीमत देकर खरीदा था। ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए माने जाने वाले आशुतोष पहले भी पंजाब के लिए शानदार पारियां खेल चुके हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आशुतोष ने शानदार पारी खेलते हुए 16 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए और हैदराबाद के खिलाफ भी आशुतोष ने 33* रन की पारी खेली। अब तक आशुतोष पंजाब के लिए काफी सफल साबित हुए हैं।

आशुतोष ने तोड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड

आशुतोष ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का भी कारनामा कर कर दिखाया है 2023 की सैदय मुश्ताक अली ट्रॉफी में आशुतोष ने मेहेज़ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड कायम किया, जिसके बाद वह सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने वाले भारतीय बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था, जिन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Tags:    

Similar News