शाहिद आफरीदी-दानिश कनेरिया के बीच हुई बहसबाजी, सरेआम लगा दी फटकार... कहा- 'भारत हमारा दुश्मन'... जानिए

Update: 2022-05-09 12:51 GMT

नईदिल्ली 09 मई 2022 I  पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर्स में इन दिनों तीखी बहस छिड़ी हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी और पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया कई मसलों को लेकर आमने-सामने हैं. अब इस बहस में भारत की भी एंट्री हुई है जानिए पूरा मामला


दानिश कनेरिया ने भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा था कि शाहिद अफरीदी ने हिंदू होने के कारण उनके साथ गलत व्यवहार किया था और उन पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया था। इसके जवाब में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान मीडिया से बातचीत में कहा कि वो खुद उस समय इस्लाम को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे थे। ये सब बातें कहने से पहले उनके जैसे इंसान को अपने चरित्र की ओर देखना चाहिए। उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग कर देश का नाम बदनाम किया। अब पैसे और लोकप्रियता की चाहत में मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अफरीदी ने आगे कहा कि कनेरिया उनके छोटे भाई की तरह थे और उनके साथ कई सालों तक खेले। उन्होंने कहा कि 15-20 साल बाद कनेरिया उन पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं। सभी को उनके चरित्र के बारे में पता है। अगर उनको मेरे व्यवहार से समस्या थी तो उन्होंने उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से क्यों नहीं कहा। इसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वो हमारे दुश्मन देशों को इंटरव्यू दे रहे हैं और धार्मिक भावनाएं भड़का सकते हैं। 

Tags:    

Similar News