भारत से मैच में जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए 152 रन, 7 विकेट खोकर भारत ने बनाएं 151 रन
रायपुर, 24 अक्टूबर 2021। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान विराट कोहली ने पारी संभाली और अर्धशतक जड़ते हुए मैच स्कोर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली ने कुल 57 रन बनाए। उन्होंने ऋषभ पंत और जडेजा को दूसरे छोर से साथ दिया। विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले। लेकिन वह भी जल्दी ही आउट हो गए। कुल मिलाकर भारत में 20 ओवर में 151 रन बनाए। इस तरह अब पाकिस्तान को
7.20 के औसत से रन बनाना होगा, तभी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ वह अपनी पहली जीत दर्ज करेगा। इससे पहले दुबई में हो रहे मैच में सिर्फ 35 रन पर ही भारत ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। पहले ओवर में ही रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल भी आउट हो गए, तब भारत का स्कोर दहाई पर भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद पांचवें ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार भी आउट हो गए। देखना यह है कि भारत ने दबाव के बीच जिस तरह डेढ़ सौ से ज्यादा रन बनाएं क्या पाकिस्तान भी दबाव के बावजूद 252रन बनाने में कामयाब हो जाता है या फिर हर बार की तरह हार कर घुटने टेक देता है।