प्रत्येक शनिवार चलेगा विशेष सफाई अभियान, कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दिए निर्देश- अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ हो कार्रवाई….

Update: 2020-12-09 09:23 GMT

बिलासपुर 9 दिसबंर 2020। अब सप्ताह के एक दिन शनिवार को शहर के किसी एक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा,जिसमें कमिश्नर समेत आला अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। सफाई अभियान में आवश्यकता अनुसार मशीनरी के उपयोग और अभियान की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश कमिश्नर पाण्डेय ने आज समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। शहर को गंदगी मुक्त और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाएं जाने वाले इस अभियान में सामाजिक संगठनों और आमजन को भी शामिल किया जाएगा।

नगर निगम के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई,जिसमें कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने पौनी पसारी योजना के तहत शहर के छः स्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों में से पांच स्थानों के कार्यों को 20 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता जीएस ताम्रकार और नीलोत्पल तिवारी को रोजाना निर्माण कार्यों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। स्वच्छता संबंधी कार्यों के समीक्षा के दौरान दोपहर शाम के समय तक शहर के कुछ चौक चौराहों पर रखें गए कचरा बीन से उठाव नहीं होने पर नाराज़गी जताते हुए रामकी कंपनी के मैनेजर को फ़टकार लगाते हुए एक टीम इस कार्य के लिए गठित करने का निर्देश दिए,बीन में कचरा ओवर दिखने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी कमिश्नर पाण्डेय ने दिए। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर निगम की तैयारी तेज करने के निर्देश देते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा है। सड़क किनारे निजी निर्माण कार्यों के मलबा को हटाने के निर्देश के साथ मलबा फैलाने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए,साथ ही निर्माण के दौरान ग्रीन नेट उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ़ जुर्माना लगाने के भी निर्देश कमिश्नर ने दिए। राजस्व वसूली में डिमांड कम होने पर कमिश्नर पाण्डेय ने नाराज़गी जताते हुए जोन स्तर पर डिमांड पूर्ण करते हुए वसूली तेज करने के निर्देश जोन कमिश्नर और नोडल अधिकारी को दिए। मोपका,सिरगिट्टी और तिफरा के गौठानों में गोबर से निर्मित खाद के संबंध में कमिश्नर ने जानकारी ली,इस दौरान बन चुकें खाद का टेस्ट कराकर शीघ्र पैकेजिंग करते हुए बेचने के निर्देश दिए।

खाद की आनलाइन एंट्री भी करने के निर्देश कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए,साथ ही गौकाष्ट,पिट समेत गौठान की रिपोर्ट रोजाना अपर कमिश्नर को देने के निर्देश दिए है। इसके अलावा शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए।पीएम आवास के तहत हितग्राहियों के हिस्से की राशि जमा करने के लिए जो हितग्राही बैंक ॠण लेना चाह रहें हैं,ऋण लेने के लिए उनकी मदद करने के निर्देश कमिश्नर पाण्डेय ने दिए। आज समीक्षा बैठक में निगम के सभी अधिकारी-जोन कमिश्नर उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News