IAS की एक और पोस्टिंग लिस्ट जल्द, डिप्टी कलेक्टरों का थोक में होगा ट्रांसफर, बड़ी संख्या में डिप्टी, ज्वाइंट एवं एडिशनल कलेक्टर बदलेंगे

Update: 2020-06-08 14:27 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 8 जून 2020। कलेक्टरों का अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर करने के बाद राज्य सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर करने जा रही है।
27 मई को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 28 में से 23 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया था। राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर था।
पता चला है, राज्य सरकार अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में बड़ी उलटफेर करने जा रही है। सूत्रों का कहना है, लिस्ट लगभग तैयार है। इसे फायनल करके सरकार कभी भी आदेश जारी कर सकती है।
राप्रसे अधिकारियों के तबादले में दो तरह के मापदंड बनाए गए हैं। पहला, जिनका कार्यकाल साल, डेढ़ साल से अधिक हो गया है। या फिर लोकल जनप्रतिनिधियों की शिकायतें। संकेत हैं, कलेक्टरों की तरह डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर और एडिशनल कलेक्टरों की भी लिस्ट लंबी होगी। जिन अधिकारियों ने बस्तर में काम नहीं किया है, कुछ अधिकारियों को बस्तर भेजा जाएगा।
हालांकि, कुछ आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग होनी है। टामन सिंह सोनवानी पीएससी के चेयरमैन बन गए हैं। उनके पास सिकरेट्री सीएम सचिवालय के अलावा डायरेक्टर विमानन, कृषि और शक्कर आयुक्त का चार्ज था। उनकी जगह पर किसी अफस्र की अभी पदास्थपना नहीं हुई है। इसी तरह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से डायरेक्टर एनके शुक्ला रिटायर हो गए हैं। इस पद पर भी किसी आईएएस की पोस्टिंग होगी। 97 बैच की आईएएस एम गीता हार्वर्ड में मैनेजमेंट कोर्स करके छत्तीसगढ़ लौट आई हैं। गीता सिकरेट्री रैंक की आईएएस हैं। उन्हें भी कोई अहम विभाग मिलेगा। आईएएस की लिस्ट भी लगभग तैयार है। अब देखना है कि पहले आईएएस पोस्टिंग का आदेश निकलता है या राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का।

Tags:    

Similar News