….तो शिक्षकों नप जायेंगे : 10वीं-12वीं की परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण मिले, तो शिक्षक पर गिरेगी गाज…. विभाग ने जारी किया आदेश केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और वीक्षक पर कार्रवाई की जायेगी… ये गाइडलाइन किये गये जारी
अंबिकापुर 7 मार्च 2020। 10वीं-12वीं की परीक्षा में नकल प्रकरण पकड़ाया तो ड्यूटी में तैनात शिक्षकों पर गाज गिरेगी। विभाग ने कड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिस भी परीक्षा केंद्र में नकल की सामिग्री या कदाचार के मामले मिलेंगे, वहीं के केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और वीक्षक पर कार्रवाई की जायेगी। संभागीय संयुक्त संचालक अंबिकापुर की तरफ से सभी केंद्राध्यक्षों को जारी कर दिया गया है।
दरअसल लगातार कदाचार की खबरें विभाग को मिल रही थी, जिसके बाद ये नया फरमान जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की परीक्षा को लेकर उड़नदस्ता का गठन किया गया है, निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों में नकल के प्रकरण मिले हैं। लिहाज चार अलग-अलग बिंदुओं को लेकर निर्देश जारी किया गया है।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाये।
- बालिकाओं की जांच महिला शिक्षिकाओँ के द्वारा अलग कक्ष में करायी जाये।
- सभी कक्ष में एक महिला और एक पुरुष वीक्षक की ड्यूटी लगायी जाये।
- वीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर प्रवेश ना करे