VIDEO सिंहदेव बिग ब्रेकिंग : करीब 100 मिनट की CM से मुलाकात के बाद सिंहदेव चैंबर से निकले…..विवाद सुलझने पर बोले- “ये भविष्य के गर्भ में है… मैं अपनी बात पर कायम”

Update: 2021-07-27 05:20 GMT

रायपुर 27 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ करीब 100 मिनट की लंबी चर्चा के बाद भी स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। करीब 1.45 घंटे चली बैठक के बाद सिंहदेव जब सीएम के चैंबर से बाहर निकले, तो उनके चेहरे के हावभाव उनकी नाराजगी को बताने के लिए काफी थे। टीएस ब्रेकिंग : सिंहदेव बंगले से विधानसभा लौटे : सदन से बाहर निकले सिंहदेव फिर लौट रहे हैं विधानसभा…मुख्यमंत्री से करेंगे बात, मंत्री भी रहेंगे मौजूद…. लौटते वक्त मीडिया को दिया बयान …..

Full View

बैठक से बाद चैंबर से निकले ही मीडिया ने उनसे पहला सवाल पूछा कि क्या चर्चा हुई है..जवाब में चलते-चलते सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि ..

“वो तो मुख्यमंत्री जी बतायेंगे”

दूसरा सवाल मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा कि क्या अब ये माना जाये कि विवाद सुलझ गया है, जवाब में सिंहदेव ने बस इतना ही कहा…

“ये तो भविष्य के गर्भ में है”

तीसरा सवाल सिंहदेव से जब ये पूछा गया कि क्या अब कल सदन में हिस्सा लेंगे…तो जवाब में सिंहदेव ने कहा कि ..

“मैंने अपनी बातें कह दी है, मैं अपनी बातों पर अभी भी कायम हूं, जैसी परिस्थिति बनी रही, वैसी”

सिंहदेव ने आलकमान से बात को लेकर इनकार किया है, उन्होंने कहा कि उनकी बात नहीं हुई है। फिलहाल जो हालात दिख रहे हैं लगता नहीं विवाद थमने जा रहा है। VIDE0 ब्रेकिंग : CM के साथ मंत्रियों की आपात बैठक शुरू…… सिंहदेव अपनी गाड़ी लेकर विधानसभा से बाहर निकले….

Tags:    

Similar News