सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव के गृह जनपद क्षेत्र में कांग्रेस की हार… जनपद चुनाव नहीं जीत पाए कांग्रेस के दो दिग्गज पूर्व विधायक…भाजपा को 2, कांग्रेस को 13 में….
धमतरी 5 फरवरी 2020। जिला पंचायत में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर लिया है ।13 सीटों में 10 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है वही सिर्फ 2 सीट पर भाजपा को संतोष करना पड़ा एक सीट कुकरेल क्षेत्र के लिए भाजपा से बागी रही महिला उम्मीदवार ने विजय हासिल की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीनो चरणों के चुनाव धमतरी जिले में संपन्न हो चुके हैं ।अंतिम चरण में जिला पंचायत के 3 उम्मीदवारों का फैसला हुआ जिसमे 2 पर काग्रेस ने बाजी मार ली है वही एक निर्दलीय उम्मीदवार सामने आई है ।इस तरह से धमतरी जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हो गया है,13 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने के उम्मीदवार विजयी हुए हैं…धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है और कांग्रेस में दो इस पद के लिए जीत कर आए हैं ।जिसमें कांति सोनवानी और मीना बंजारे हैं …वहीँ जनपद पंचायत नगरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कुर्सी पर उसी का कब्जा होगा जिसे निर्दलीयों का साथ मिलेगा… फिरहाल कांग्रेस समर्थित को …11 क्षेत्रो में तो वहीँ बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को 10 ,और 4 क्षेत्रो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए है ….
विधानसभा चुनाव को 45 हजार से भी ज्यादा बड़े अंतर से जीतने वाली सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव अपने गृह जनपद क्षेत्र में कांग्रेस को हार से नहीं बचा पाई…
कांग्रेस के दो दिग्गज पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम और अशोक सोम भी हारे….
बीजेपी के पूर्व जनपद अध्यक्ष पिंकी शिवराज शाह को अविश्वास प्रस्ताव के चलते अपने पद हाथ धोना पड़ा था…जिसके बाद अशोक सोम हॉल ही में जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे…पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके है..जिन्होंने जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 12 भैंसा मुड़ा से चुनाव लड़ा जिसमें उसे भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्यामंत बिसेन से करीब 700 के बड़े अंतर से शिकस्त हुई…पुत्र अंशुल सोम भी हारे…
पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम भी जनपद सदस्य के भाग्य आजमाया था…जिन्होंने जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 डोंगरडुला से लड़ा जिसमें उसे कड़े मुकाबले में करीब 7 वोट से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रेणुका ध्रुव से हार मिली…
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्दा नेताम को भी हार का सामना करना पड़ा…क्षेत्र क्रमांक 14 भुरसीडोंगरी से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी सुखचंद मरकाम ने हराया…कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का चुनाव हारना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है…साथ ही दिग्गजो के हार के चलते कांग्रेस को बहुमत से भी हाथ धोना पड़ा है…