सिद्धू इस्तीफ़ा मसला : कैप्टन अमरिंदर बोले -”नियुक्ति के दो महिने के भीतर इस्तीफ़ा बताता है चुनाव के पहले किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की तैयारी.. दिल्ली में मेरी किसी राजनैतिक नेता से कोई मुलाक़ात नहीं होनी..घर ख़ाली करने आया”
नई दिल्ली,28 सितंबर 2021। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी इनसे दल में जाने या कि अमित शाह से मिलने की खबरों को ख़ारिज कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि वे बतौर सीएम मिले बंगले को ख़ाली करने आए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा
”यहां मैं घर जाऊंगा. सामान इकट्ठा करूंगा. और पंजाब जाऊंगा…यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा. किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं हूं. मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं”*
हालाँकि उन्होंने यह भी जोड़ा
”पंजाब के हालात पर मेरी नज़र है.. मैं जल्द अहम फ़ैसला लूँगा”
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हालाँकि इसके आगे कुछ भी नहीं कहा लेकिन वे नवजोत सिद्धू प्रकरण पर जरुर बोले.. उन्होंने कहा
”नवजोत सिद्धू का नियुक्ति के दो महीने के भीतर इस्तीफ़ा बताता है कि वह कांग्रेस छोड़ने और पंजाब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए मैदान तैयार कर रहे हैं”
उन्होंने (नवजोत सिंह सिद्धू) पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टैंड लिया था…, अगर उनके सुझावों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अवाक राष्ट्रपति नहीं बनना चाहेंगे। हम उनसे इस्तीफा वापस लेने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए आलाकमान से अनुरोध करते हैं: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा