होटल में SEX रैकेट का खुलासा: इस हालात में मिले पांच जोड़े, पांच लड़कियां सहित 10 गिरफ्तार….

Update: 2020-08-17 16:18 GMT

छपरा 17 अगस्त 2020। बिहार में सारण जिला पुलिस ने भगवानबाजार थाना क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि भगवान बाजार मुहल्ला में छपरा जंक्शन के समीप स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है‌। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापामारी कर पांच पुरुष और पांच युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में अलग-अलग कमरों से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल भगवान बाजार थाना पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के आसपास के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने दलबल के साथ भगवान बाजार चौक पर स्थित राजपूत होटल में छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग कमरों से इन जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि होटल के मैनेजर और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि इस होटल में यह धंधा कब से चल रहा था। वैसे कई और होटलों में पुलिस को जिस्मफरोशी के धंधे की सूचना मिली है।

Tags:    

Similar News