रिटायर्ड डीएसपी का निधन, दो दिन पहले ही पुलिस अकादमी में नए डीएसपी को दी थी ट्रेनिंग, कुछ इस तरह याद किया सीनियर आईपीएस ने
रायपुर, 3 अक्टूबर 2021। दुर्ग क्राइम ब्रांच के डीएसपी रहे प्रवीर चंद्र तिवारी का रविवार को निधन हो गया। दो दिन पहले ही उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी में हाल ही में प्रमोट हुए डीएसपी को संबोधित किया था। तिवारी की कार्यक्षमता को याद कर पुलिस अधिकारियों ने भी श्रद्दांजलि दी है। स्पेशल डीजी आरके विज ने लिखा है कि दुर्ग रेंज में उन्होंने लंबे समय तक साथ काम किया। वे मेहनती और कर्मठ अधिकारी थे। बता दें कि तिवारी 62 साल के थे और हाल ही में रिटायर हुए हैं।