DSP का इस्तीफा : सरकार से नाराज डीएसपी ने भेजा अपना इस्तीफा… कहा- मैं अब किसानों के साथ खड़ा होऊंगा…जानिये उस डीएसपी के बारे में
चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2020। किसान आंदोलन को बॉलीवुड सिलेब्रेटी, राजनेताओं के साथ-साथ गायकों और खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। पंजाब-हरियाणा से आने वाले अधिकतर सिलेब्रिटीज किसान आंदोलन के पक्ष में आवाज उठा चुके हैं। इस आंदोलन में कई रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, डॉक्टर्स और सैनिक शामिल हैं जो विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं। इस बीच, पंजाब के निलंबित डीआईजी (जेल) लखविंदर सिंह जाखड़ ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। लखविंदर को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में कुछ महीने पहले निलंबित किया गया था।
पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को बताया कि उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाखड़ ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्य सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़े होने के मेरे विचार के बारे में सूचित करना चाहता हूं, जो कृषि कानूनों का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं।
आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का आज 18वां दिन है। किसान अभी दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सोम प्रकार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे हुए हैं। इसके साथ-साथ और भी नेता साथ में हैं। बता दें कि किसानों का आंदोलन दिन पर दिन नया रूप लेता जा रहा है।