Aaj Ka Rashifal 7 January 2023 : मिथुन राशि के लिए बेहतरीन रहेगा। कल आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, 12 राशियों का राशिफल आज का

12 राशियों का राशिफल आज का : मेष राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका मन किसी काम में नही लगेगा। हरदम ये ही सोचेंगे कि आज आपके बारे में लोग बाते बनायेगेय़ आज परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। दोस्तो की राय से काम बनेगा। शादी के बंधन में बंधेंगे। बिजनेस और नौकरी में मेहनत का ही फल मिलेगा।

Update: 2023-01-06 06:16 GMT

राशिफल, rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 January 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 7 January 2023-: आज का पंचांग- 7 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-प्रतिपदा तिथि 07:07 AM तक उपरांत द्वितीया

आज का नक्षत्र-पुनर्वसु 03:08 AM तक उपरांत पुष्य

आज का करण- बालव और कौलव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-वैधृति

आज का वार-शनिवार

चन्द्रमा- 08:24 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।


12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका मन किसी काम में नही लगेगा। हरदम ये ही सोचेंगे कि आज आपके बारे में लोग बाते बनायेगेय़ आज परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। दोस्तो की राय से काम बनेगा। शादी के बंधन में बंधेंगे। बिजनेस और नौकरी में मेहनत का ही फल मिलेगा।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

आज का मंत्र- आज गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशि के लिए आज खुशमूमा रहेगा, लेकिन संभल कर रहें, बदनामी और अपयश का भय रहेगा। माता-पिता की सेवा और सदकर्म से काम बनेगा। आज नौकरी के लिए यात्रा करेगे। बिजनेस की नई योजना बनायेंगे। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम और निजी जीवन में आपको किसी की कमी खलेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशि के लिए फलदायी रहेगा। आज आपको लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। तो अच्छा रहेगा। आप ईश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करेंगे और काम में  सफलता अर्जित करेंगे। माता-पिता की सेवा करें और सेहत का ख्याल रखे। आज आपको साथी मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लिए आज मिलाजुला दिन है। जातक के मन में विचारों का गुब्बार फुटेंगे। मिलनसार व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहेंगे। आपके दोस्त आपसे मिलने आ सकते हैं। राजनीति में नाम कमायेंगे। बिदेश जाने के रास्ते खुलेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि के लिए आज अच्छा लाभ मिलेगा। आज रचनात्मक और सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। जातक के मन में उत्साह और समृद्धि का संचार होगा। आपके दोस्त और लव पार्टनर आपका यूज कर रहे हैं ऐसा आपके मन में विचार आएगा।आज ट्रैकिंग के लिए निकलेंगे।

आज का शुभ रंग-

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी यात्रा पर जाएंगे और संतान के सुखद भविष्य के लिए घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। आप आज घर के कामों में व्यस्त रहेगे। परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। बच्चे के लिए खास प्लान करेंगे। आज सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से पहले मास्क लगाएं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- लाल चोला घर के छत पर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि के लिए आज शुभ कारक दिन रहेगा। आज आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर सही दिशा और मार्गदर्शन करेंगे। आज पत्नी के लिए उपहार लाएंगे या सरप्राइज प्लान करेंगे। बिजनेस में ध्यान दें और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सफेद चीजों का दान करें।


वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि के लिए आज अपने सेहत पर ध्यान दें। आज आवेश और आलस्य को छोड़कर काम में मन लगाएंगे तो परिणाम सुखद रहेगा। भौतिक सुख साधनों में खर्च करेंगे। अपने परिवार वाले आपके खिलाफ काम करेंगे। आज दोस्तों को घर पर दावत देंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज किताबों का दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि के लिए आज दिन मिला जुला रहेगा। आज जातक सामाजिक जीवन में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार बना रहेगा। आज मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मूवी प्लान करेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। खेलकूद में अपना और अपने परिवार का नाम करेंगे। खुशी से भरा दिन रहेगा।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज लाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि वाले आज का दिन संघर्षमय रहेगा। आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। आप ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध चर्चा में रहेंगे। सतर्क रहें नहीं तो काम पर असर पड़ेगा। आज कपड़ें की खरीद करेंगे। बाहर बालों के खिलाफ संघर्ष कम होगा। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वाले आज शुभ फलदायक रहेगा। जातक कुछ नए काम करेंगे।जिसका परिणाम सकारात्मक आएगा। बच्चों के लिए घर में अच्छा माहौल बनाएंगे। आपका बिजनेस देश-दुनिया में फैलेगा। आप हर क्षेत्र में अपना नाम बनायेंगे। आपके दोसत यार और परिवार आप पर प्राउड करेंगे। आज शादी की बात तय हो सकती है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज बागवानी से मन खुश रहेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले के लिए आज खुशियों से भरा दिन रहेगा। जातक के घर में उत्साह का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक कामो में वर्चस्व बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से मन व्यथित भी होगा। परिवार वालों के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम में आपके निजी जीवन की चर्चा आपको तकलीफ देगी। आज आपके दिल को कोई समझने वाला मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।


Aaj ka Rashifal 8 January 2023: वृष राशिवालों के लिए आज का दिन शत्रु घातक रहेगे, 12 राशियों का राशिफल आज का

Similar News