आज का राशिफल 17 फरवरी 2026 : मकर राशि में चंद्रमा का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपना शुभ रंग और सटीक उपाय
Horoscope Today 17 February : आज फाल्गुन मास की अमावस्या है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली है. इन राशियों को आज करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं. वहीं कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत होगी.
आज का राशिफल 17 फरवरी 2026 : मकर राशि में चंद्रमा का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपना शुभ रंग और सटीक उपाय
Horoscope टुडे 17 February : आज फाल्गुन मास की अमावस्या है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली है. इन राशियों को आज करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं. वहीं कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है और क्या हैं आज के लिए शुभ रंग लकी नम्बर और अचूक उपाय.
मेष राशिफल (Aries) - आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. बिजनेस में मनचाहा मुनाफा होगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे. घर की सजावट या नए वाहन की खरीदारी संभव है. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.
शुभ रंग : गुलाबी, नीला
लकी नम्बर : 2
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशिफल (Taurus) - कामकाज को लेकर आज आप काफी गंभीर रहेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे, हालांकि सफलता मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है. नौकरीपेशा लोगों को बॉस से तारीफ मिलेगी. जीवनसाथी के साथ पुराने मनमुटाव खत्म होंगे.
शुभ रंग : सफ़ेद, ऑरेंज
लकी नम्बर : 8
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान भगवान को चोला चढ़ाए
मिथुन राशिफल (Gemini) - आज अपनी सेहत और खान-पान का खास ख्याल रखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें वरना तनाव बढ़ सकता है. दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लेखकों और कलाकारों के लिए समय बेहतरीन है, नई योजनाएं सफल होंगी.
शुभ रंग : लाल, सफ़ेद
लकी नम्बर : 9
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान मंदिर में बैठकर मंत्र का जाप करें
कर्क राशिफल (Cancer) - दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, अपनों के साथ वक्त बिताकर मन प्रसन्न होगा. लेकिन दोपहर के बाद सेहत में गिरावट आ सकती है. ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और गुस्से पर काबू रखें. आज कोई भी नया काम शुरू ना करें.
शुभ रंग : हरा, ऑरेंज
लकी नम्बर : 11
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान भगवान को बूंदी का लड्डू भोग लगाएं
सिंह राशिफल (Leo) - आर्थिक नजरिए से आज का दिन शानदार है. व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा और कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. शाम का समय मनोरंजन और अच्छे भोजन के साथ बीतेगा.
शुभ रंग : चमकीला सफ़ेद, ग्रे
लकी नम्बर : 3
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को फल दान करें
कन्या राशिफल (Virgo) - आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. खरीदारी का योग है, खासकर गहने या कपड़े खरीद सकते हैं. ऑफिस में विरोधियों पर आपकी जीत होगी. लव लाइफ में मधुरता रहेगी और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे.
शुभ रंग : नीला, सफ़ेद
लकी नम्बर : 2
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान चालीसा का पाठ करें.
तुला राशिफल (Libra) - आज का दिन मिला-जुला रहेगा. जमीन-जायदाद के कागजों पर बिना पढ़े साइन न करें. मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. हालांकि, दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.
शुभ रंग : गुलाबी, काला
लकी नम्बर : 7
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान मंत्र का जाप करें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) - भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं. लेकिन दोपहर के बाद थोड़ा संभलकर रहें. बनते काम बिगड़ सकते हैं और फिजूलखर्ची बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. अपनों से बहस करने से बचें.
शुभ रंग : पीला, सफ़ेद
लकी नम्बर : 4
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
धनु राशिफल (Sagittarius) - आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी. दुश्मनों पर आप भारी पड़ेंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी.
शुभ रंग : नीला, ग्रे
लकी नम्बर : 9
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को खाने की चीज दान करें
मकर राशिफल (Capricorn) - आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. बिजनेस में माहौल आपके पक्ष में है. निवेश के लिए समय अच्छा है, विशेषकर शेयर मार्केट में, बस बाहर के खाने-पीने से परहेज करें ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे.
शुभ रंग : सफ़ेद, हरा
लकी नम्बर : 6
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज बंदरों को चना खिलाएं
कुंभ राशिफल (Aquarius) - सुबह के समय कुछ मानसिक तनाव या खर्चों की अधिकता रह सकती है. दोस्तों से कहासुनी होने की आशंका है. लेकिन दोपहर के बाद स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी. ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे
शुभ रंग : गुलाबी, नीला
लकी नम्बर : 5
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज पक्षियों को दाना डाले
मीन राशिफल (Pisces) - बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला है. अविवाहितों के लिए शादी के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. दोपहर के बाद सरकारी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें. ज्यादा मेहनत के बाद ही फल मिलेगा, निराश न हों धैर्य बनाकर चलें.
शुभ रंग : सफ़ेद, भूरा
लकी नम्बर : 4
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान बाण का पाठ करें