Rashifal 18 February 2026 : कुंभ में 5 ग्रहों की युति से बदलेगी सभी 12 राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल

Rashifal 18 February 2026 : आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. ग्रहों की चाल आज एक बहुत ही दुर्लभ और प्रभावकारी स्थिति बना रही है. बुधवार का दिन है और आकाश मंडल में शतभिषा नक्षत्र का राज है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुंभ राशि के लिए सबसे ज्यादा हलचल भरा रहने वाला है क्योंकि आपके प्रथम भाव में ग्रहों जमावड़ा है. सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्रमा और राहु ये पांचों ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं.

Update: 2026-02-18 02:07 GMT

Rashifal 18 February 2026 : कुंभ में 5 ग्रहों की युति से बदलेगी सभी 12 राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल

Rashifal 18 February 2026 : आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. ग्रहों की चाल आज एक बहुत ही दुर्लभ और प्रभावकारी स्थिति बना रही है. बुधवार का दिन है और आकाश मंडल में शतभिषा नक्षत्र का राज है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुंभ राशि के लिए सबसे ज्यादा हलचल भरा रहने वाला है क्योंकि आपके प्रथम भाव में ग्रहों जमावड़ा है. सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्रमा और राहु ये पांचों ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं.

इसके साथ ही मंगल देव मकर राशि में हैं, जबकि देवगुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यह  आपकी व्यक्तिगत जिंदगी, करियर, सेहत और रिश्तों पर गहरा असर डालने वाली है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है. चंद्रमा आपके ग्यारहवें यानी आय के भाव में बैठा है, जो सीधे तौर पर धन लाभ का संकेत दे रहा है. अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके वापस आने के योग बन रहे हैं. मंगल की मकर राशि में मौजूदगी आपके साहस को बढ़ाएगी, खासकर जो लोग प्रॉपर्टी या कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ी डील मिल सकती है. हालांकि, ऑफिस में बॉस की उम्मीदें आपसे ज्यादा रहेंगी, जिससे काम का बोझ महसूस हो सकता है. आज काम को टालने की आदत से बचें, वरना शाम तक मानसिक तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से मामला सुलझा लेंगे. सेहत के मामले में आज का दिन शानदार है, पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में उछाल आने वाला है. चंद्रमा आपके दसवें भाव में गोचर कर रहा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात चल सकती है. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आज का दिन विस्तार के लिए अच्छा है. लेकिन ध्यान रहे, कुंभ राशि में बैठे ग्रहों के प्रभाव से आपकी वाणी में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है. ऑफिस में सहयोगियों से बात करते समय सब्दो का ध्यान रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए शुक्र देव मेहरबान हैं, जिससे रिश्तों में मिठास घुलेगी. पार्टनर के साथ शाम को अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, योग का सहारा लें.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के भरोसे चलने वाला है. चंद्रमा आपके नौवें भाव में है, जो लंबी दूरी की यात्रा या किसी धार्मिक कार्य की ओर इशारा कर रहा है. गुरु का गोचर आपकी निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाएगा. बिजनेस में जो योजनाएं महीनों से अटकी हुई थीं, उनमें आज गति आएगी. आर्थिक मोर्चे पर दिन मिला-जुला रहेगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अपनी जेब पर लगाम रखें. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, खासकर खान-पान का ध्यान रखें.प्रेम संबंधों में युवाओं के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर कर रहा है, जिसे ज्योतिष में  शुभ नहीं माना जाता. आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. कोई नया निवेश करने से आज बचें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. नौकरी में साथ काम करने वालो के साथ अच्छे से बात करें. अच्छी बात यह है कि शाम होते-होते स्थितियां सुधरने लगेंगी. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और माता-पिता का आशीर्वाद आपको मानसिक मजबूती देगा. पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे आपका मूड फ्रेश हो जाएगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पार्टनरशिप और सहयोग का है. चंद्रमा आपके सातवें भाव में है, जो व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके रिश्तों को मजबूत करेगा. अगर आप अविवाहित हैं, तो आज शादी की बात आगे बढ़ सकती है. ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी और कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा. मंगल की अनुकूल स्थिति आपको ऊर्जा से लबरेज रखेगी छात्रों के लिए सलाह है कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने के बजाय अपने करियर गोल्स पर फोकस करें. घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना  बन सकती है. स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, बस नींद पूरी लें.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विजय प्राप्त करने वाला है. चंद्रमा छठे भाव में है, जो आपके शत्रुओं को परास्त करेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको राहत दिलाएगा. मंगल का प्रभाव आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ा मुनाफा दिला सकता है. जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस या शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उनके लिए आज लाभ के योग हैं. परिवार में बड़े भाई या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके काम आसान कर देगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. हालांकि, काम की व्यस्तता के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी थोड़ा नाराज हो सकता है. उन्हें मनाने के लिए कोई छोटा उपहार लेना न भूलें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्ञान और विवेक के इस्तेमाल का है. पांचवें भाव का चंद्रमा छात्रों और बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए वरदान साबित होगा. आज आपकी रचनात्मकता आखरी चरण पर रहेगी. बिजनेस में कुछ नए आइडियाज पर काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे. सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की जरूरत है. मौसमी बीमारियों या जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. आज यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी है. लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं का दिन है. चौथा चंद्रमा आपको घर-परिवार का पूरा सुख देगा अगर आप नई गाड़ी या घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा. पुराने रोगों से आज मुक्ति मिल सकती है. धन का आगमन निरंतर बना रहेगा. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी शाम का समय बच्चों के साथ बिताने से मानसिक तनाव कम होगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम और पुरुषार्थ दिखाने का है. तीसरे भाव का चंद्रमा आपको जोखिम लेने की शक्ति देगा. बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आप अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे. बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और संभव है कि आप अपने रिश्ते को विवाह के बंधन में बांधने का फैसला लें. स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है, बस अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों को शामिल करें.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रबंधन का है. आपकी राशि का स्वामी शनि तीसरे भाव में है, जो आपको मेहनती बना रहा है. चंद्रमा दूसरे भाव में होने से वाणी में प्रभाव पैदा करेगा, जिससे आप बिगड़े हुए काम बना लेंगे. बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. जमीन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है. प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि पार्टनर पर अपनी इच्छाएं न थोपें. छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है. आंखों का थोड़ा ध्यान रखें, ज्यादा स्क्रीन टाइम दिक्कत दे सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. आपकी ही राशि में पांच ग्रहों की युति हो रही है. यह स्थिति आपको मानसिक रूप से थोड़ा बेचैन कर सकती है. आज कोई भी बड़ा फैसला भावुक होकर न लें. नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अभी इसे टालना ही बेहतर होगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो आप असंभव को भी संभव कर दिखाएंगे. छात्रों को विदेशी यूनिवर्सिटी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने के लिए आपको झुकना पड़ सकता है. आज मेडिटेशन जरूर करें, इससे आपके विचारों में स्पष्टता आएगी.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है. चंद्रमा आपके बारहवें भाव में है, जिससे सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. हालांकि, करियर में आपको सीनियर्स और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस की पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा और काम करने के तरीके में बदलाव आपको लाभ पहुंचाएगा. लव लाइफ सुखद रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर वक्त बिताएंगे. सेहत को लेकर सावधान रहें, ज्यादा भागदौड़ से थकान और बदन दर्द हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता न करें, आय के नए स्रोत बनेंगे.

आज के लिए विशेष सुझाव : आज बुधवार का दिन है और ग्रहों की स्थिति को देखते हुए भगवान गणेश की आराधना करना और उन्हें दूर्वा चढ़ाना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. साथ ही पक्षियों को सात तरह का अनाज खिलाना आपके ग्रहों के दोषों को शांत करेगा.

Tags:    

Similar News