Budhwar Ka Rashifal : बप्पा की कृपा से इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें आज के लिए शुभ रंग और लकी नम्बर 

Budhwar Ka Rashifal : आज फाल्गुन माह की दशमीं तिथि और बुधवार का दिन है. आज सुबह सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं ग्रहों की स्थिति देखें तो शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में बैठे हैं, जबकि सूर्य देव अभी मकर राशि में चल रहे हैं. आज के दिन बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है.

Update: 2026-02-11 02:16 GMT

Budhwar Ka Rashifal : बप्पा की कृपा से इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें आज के लिए शुभ रंग और लकी नम्बर 

Aaj Ka Rashifal 11 february 2026 : आज फाल्गुन माह की दशमीं तिथि और बुधवार का दिन है. आज सुबह सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं ग्रहों की स्थिति देखें तो शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में बैठे हैं, जबकि सूर्य देव अभी मकर राशि में चल रहे हैं. आज के दिन बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि ग्रहों की चाल आपके जीवन पर क्या असर डालने वाली है और आपका आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशिफल

आज शनि आपकी राशि से बारहवें और चंद्रमा आठवें घर में बैठे हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा है, आपको किसी खास काम में बड़ा फायदा मिल सकता है और प्रमोशन की बात भी हो सकती है हालांकि, आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, वरना काम बिगड़ सकता है. छात्रों के लिए सलाह है कि वे अपने करियर पर पूरा फोकस करें लापरवाही भारी पड़ सकती है परिवार में सुख-शांति रहेगी और कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है

उपाय: उपाय के तौर पर आज गरीबो को फल दान करें 

शुभ रंग : पीला कलर 

लकी नम्बर : 5 

वृषभ राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें और शनि ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन की राह आसान हो सकती है और आपको कोई नया पद मिल सकता है आज जरूरत से ज्यादा भागदौड़ या लंबी यात्रा करने से बचें शरीर को आराम देना  जरूरी है ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है इसलिए अपनी बातचीत का लहजा थोड़ा नरम रखें आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे.

उपाय: गणेश मंत्र का जाप करें 

शुभ रंग: गहरा हरा 

लकी नम्बर : 6 

मिथुन राशिफल

आज गुरु आपकी ही राशि में बैठे हैं और चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो जो काम काफी समय से अटके हुए थे वे आज पूरे हो सकते हैं बैंकिंग और आईटी सेक्टर में काम करने वालों के लिए दिन लकी रहेगा नौकरी में कोई पुराना सरकारी काम निपट सकता है सेहत ठीक रहेगी और रिश्तों में भी तालमेल बना रहेगा शाम को आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

उपाय: भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं 

शुभ रंग: नीला 

लकी नम्बर : 9 

कर्क राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में हैं जिससे छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे गुरु और शनि की चाल आपके काम और बिजनेस दोनों के लिए मददगार साबित हो रही है लंबे समय से आप जो मेहनत कर रहे थे अब उसका फल मिलने का समय आ गया है.आज आपका मन पूजा-पाठ में ज्यादा लगेगा अगर आप प्रॉपर्टी, बैंक या पावर सेक्टर में पैसा लगाना चाहते हैं, तो भविष्य में इससे अच्छा फायदा हो सकता है आपकी लव लाइफ अच्छी चलेगी और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा.

उपाय: आज गणेश मंदिर जाकर भगवान को पीताम्बर अर्पित करें 

शुभ रंग : हल्का लाल 

लकी नम्बर : 4 

सिंह राशिफल

आज गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें और चंद्रमा चौथे भाव में बैठे हैं नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया है आपको किसी खास प्रोजेक्ट से बड़ा लाभ हो सकता है. ऑफिस में आपके बॉस और बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे जिससे प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं आज अपने समय को फालतू कामों में बर्बाद न करें मन की शांति के लिए योग या ध्यान करना अच्छा रहेगा.

उपाय: आज गरीबो को चावल दान करें 

शुभ रंग: चमकीला सफ़ेद 

लकी नम्बर : 2 

कन्या राशिफल

आज गुरु आपकी राशि से दसवें और चंद्रमा तीसरे भाव में मौजूद हैं. नौकरी और कारोबार के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा हालांकि बिजनेस में कोई नया कदम सोच समझकर उठाए और किसी बड़े की सलाह जरूर लें छात्रों को आज आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत हैं और समय का सही इस्तेमाल करें. आज आपको कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको काम करने का नया सुझाव मिलेगा प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है कही घुमने भी जा सकते हैं.

उपाय : उपाय के तौर पर आज छात्रों को ज्ञानवर्धक किताबे भेंट करें 

शुभ रंग : नारंगी 

लकी नम्बर : 11 

तुला राशिफल

आज शनि आपकी राशि से छठे और चंद्रमा दूसरे भाव में बैठे हैं यह स्थिति नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है छात्रों को मन भटकने से रोकना होगा अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी और कहीं घूमने जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी हालांकि आज तेज गाड़ी चलाने से बचें और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें, क्योंकि लापरवाही महंगी पड़ सकती है.

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें 

शुभ रंग: आसमानी नीला 

लकी नम्बर : 8 

वृश्चिक राशिफल

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में बैठे हैं और गुरु मिथुन राशि में हैं. नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन खुशी भरा रहेगा क्योंकि आपको ऑफिस में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है नई जिम्मेदारी मिलने से शुरू में थोड़ी उलझन या घबराहट हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी पुरानी चिंताएं आज दूर हो जाएंगी काम के मामले में आपको अपने बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा अपनी लव लाइफ में तालमेल बिठाने के लिए समय का ध्यान रखें.

उपाय: भगवान भोलेनाथ की बेल पत्र चढ़ाकर पूजा करें

शुभ रंग : संतरा कलर 

लकी नम्बर : 9 

धनु राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें, सूर्य दूसरे और शनि चौथे भाव में बैठे हैं नौकरी और कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा बीतने वाला है छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे और मन लगाकर मेहनत करेंगे अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम आगे बढ़ेगा सेहत के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए अपना ख्याल रखें आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी और जो लोग सिंगल हैं उनके विवाह की चर्चा घर में शुरू हो सकती है.

उपाय : हनुमान भगवान की पूजा करें और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें 

शुभ रंग: जामुनी कलर 

लकी नम्बर : 1 

मकर राशिफल

आज गुरु आपकी राशि से छठे भाव में हैं और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. आपकी नौकरी की स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर होने वाली है और बिजनेस करने वालों का काम भी बढ़ेगा आज आपका मन किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कर सकता है आपकी अच्छी सोच ही आज आपको कामयाबी के सही रास्ते पर ले जाएगी छात्र अपने करियर की दिशा को लेकर खुश और संतुष्ट रहेंगे वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनकी लव लाइफ अब शादी के मोड़ पर पहुँच सकती है.

उपाय : भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं 

शुभ रंग: सफ़ेद 

लकी नम्बर : 5 

कुंभ राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें यानी कर्म भाव में हैं जिससे नौकरी और बिजनेस में मुनाफे के अच्छे योग बन रहे हैं हालांकि काम ज्यादा होने की वजह से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय अच्छी प्लानिंग के साथ पूरा करें आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी लेकिन आज अपने खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है जो लोग प्रेम संबंध में हैं वे पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी.

उपाय : हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें 

शुभ रंग : भूरा कलर 

लकी नम्बर : 9 

मीन राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से नौवें भाव में हैं, गुरु चौथे में और शनि आपकी ही राशि में बैठे हैं. यह ग्रहों की चाल छात्रों के करियर के लिए बहुत शुभ है आपको आगे बढ़ने के सही मौके मिलेंगे पढ़ाई-लिखाई में आपको अपने टीचर्स का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपकी मुश्किलें आसान होंगी युवा अपनी लव लाइफ को लेकर आज काफी खुश और उत्साहित रहेंगे सेहत के मामले में दिन सामान्य है इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.

उपाय: गाय को चना और गुड़ खिलाएं 

शुभ रंग: पीला 

लकी नम्बर : 11 

Tags:    

Similar News