Aaj ka Rashifal 8 January 2023: वृष राशिवालों के लिए आज का दिन शत्रु घातक रहेगे, 12 राशियों का राशिफल आज का
Aaj ka Rashifal 8 January 2023: वृष राशिवालों के लिए आज का दिन शत्रु घातक रहेगे, 12 राशियों का राशिफल आज का

राशिफल, rashifal
Aaj 8 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--
आज का पंचांग :
- Aaj Ka Panchang 8 January 2023-: आज का पंचांग- 8 जनवरी 2023 का पंचांग
- तिथि-प्रतिपदा 07:07 AM तक उसके बाद द्वितीया
- आज का नक्षत्र-पुष्य 06:05 AM, Jan 09 तक
- आज का करण- तैतिल और गर
- आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
- आज का योग-विष्कुम्भ
- आज का वार-रविवार
- चन्द्रमा- कर्क राशि पर संचार करेगा।
12 राशियों का राशिफल आज का
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। आज किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
आज का शुभ रंग - गुलाबी।
आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन शत्रु घातक रहेगे। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
आज का शुभ रंग- पीला
आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपने काम से काम रखें। आज कुछ नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग- आसमानी
आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के लिए दिन फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों से मुलाकात करेंग और मस्ती करेंगे।
आज का शुभ रंग- नारंगी।
आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सेहत से परेशान रहेंगे।नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहोल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे।बिजनेस का विदेशों में विस्तार करेंगे और निवेश से लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग- भूरा
आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी।आज अपने दोस्त को पैसे से मदद देंगे। मन में अध्यात्मिक विचार से अभिभूत रहेंगे
आज का शुभ रंग- हरा
आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज नौकरी में सबकुछ आपके मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। आज धर्म कर्म करें और दान दें। ससुराल और परिवार से लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग- बैंगनी
आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे ।इससे जीवन समृद्ध होगा। पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
आज का शुभ रंग- हरा
आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज बढ़िया रहेगा। आज धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी। आज अपने निजी संबंधों पर ध्यान दें।
आज का शुभ रंग- फिरोजी
आज का मंत्र- आज बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आपके लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होगा। भाई-बहन दुख में साथ देंगे।
आज का शुभ रंग-लाल
आज का मंत्र- शादी के लिए रविवार या सोमवार का व्रत रखें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है ।आज कल्पवास में जाने का मन बनायेंगे।
आज का शुभ रंग- नीला
आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन शांतिप्रिय रहेगा। आप सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत भी परेशान करने वाली है। परिवार के साथ अनबन होगी। बिजनेस में सामान्य स्थिति है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे। निजी संबंधों पर ध्यान दें।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- फल में केला का दान करें।