CM भूपेश को रमन सिंह ने लिखा पत्र…..प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बजट में राशि का प्रावधान..और केंद्र को राज्यांश उपलब्ध कराने की रखी मांग
रायपुर 24 जुलाई 2020। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में लिखे पत्र में डॉ रमन ने राज्य सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दो वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र को राज्यांश नहीं भेजा है, जिसकी वजह से केंद्र ने अगली किश्त की राशि रोक दी है। उन्होंने आग्रह किया है कि राज्य के हिस्से की राशि तत्काल केंद्र को उपलब्ध करायें, वहीं बजट में भी इस योजना की राशि के प्रावधान की मांग की है।
रमन सिंह ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सभी को घर देनें का लक्ष्य रखा है। उनकी सरकार में इस योजना का ठीक क्रियान्वयन हो रहा था, लेकिन सरकार बदलते ही इस योजना का पर ग्रहण लग गया। राज्य ने अपने हिस्से की राशि केंद्र को देनी बंद कर दी। 2018-19 का 792 करोड़ और 2019-20 का 762 करोड़ यानि कुल 1554 करोड़ रुपये की हिस्से की राशि नहीं दिया है। जिसके कारण केंद्र सरकार ने आगामी किस्त की राशि राज्य सरकार को जारी नहीं की है। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 की राशि का प्रावधान भी प्रदेश के बजट में नहीं किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 की राशि का प्रावधान भी प्रदेश के बजट में नहीं किया गया है।
रमन सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य अपना अंश तत्काल उपलब्ध कराये। वहीं प्रदेश के बजट में भी प्रर्याप्त राशि का प्रावधान करें।